Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक से 5.55 लाख की साइबर ठगी

बाहुबली सपा नेता समेत 62 शातिर इनामी घोषित, पोस्टर वायरल

मृतक आश्रित की रकम और संपत्ति हड़पने का आरोप, पांच पर रिपोर्ट

खाते से रकम निकलती रही, भनक तक नहीं लगी

ओपी तिवारी अध्यक्ष, निम्मी अरोड़ा को सचिव की जिम्मेदारी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बीघापुर अग्निकांड : अन्नू टंडन की ओर से कपड़े, राशन व तिरपाल भेजे गए, अंकित सिंह परिहार ने किया वितरण

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Apr 1, 2026
Post views : 694

जयराजमऊ व गणेशखेड़ा-सातन में कई घर राख, पीड़ितों तक पहुंची मदद

उन्नाव। बीघापुर ब्लॉक क्षेत्र के जयराजमऊ और सिकंदरपुर कर्ण के गांव गणेशखेड़ा-सातन में हुए अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाई गई। आग की घटना में कई घर पूरी तरह जल गए थे, जिससे परिवारों के सामने खाने और रहने तक का संकट खड़ा हो गया था। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व सांसद अन्नू टंडन की ओर से राहत सामग्री भिजवाई गई। इसमें कपड़े, बर्तन, राशन, तिरपाल समेत दैनिक उपयोग की जरूरी वस्तुएं शामिल रहीं। मौके पर पहुंचे सपा नेता अंकित सिंह परिहार ने पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
अंकित सिंह परिहार ने बताया कि आग की घटना में कई परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया है। ऐसे में तत्काल राहत पहुंचाना जरूरी था। उन्होंने कहा कि आगे भी जरूरत के अनुसार हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा। राहत सामग्री मिलने के बाद पीड़ित परिवारों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन उनके सामने अभी भी पुनर्वास की बड़ी चुनौती बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भी प्रभावित परिवारों की मदद की मांग की है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन