Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक से 5.55 लाख की साइबर ठगी

बाहुबली सपा नेता समेत 62 शातिर इनामी घोषित, पोस्टर वायरल

मृतक आश्रित की रकम और संपत्ति हड़पने का आरोप, पांच पर रिपोर्ट

खाते से रकम निकलती रही, भनक तक नहीं लगी

ओपी तिवारी अध्यक्ष, निम्मी अरोड़ा को सचिव की जिम्मेदारी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

फांसी और जहर : मंगेतर की मौत के सदमे में युवती ने भी दी जान, दो परिवारों में मातम

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Apr 17, 2026
Post views : 267

आखिरी बातचीत के बाद उठे कदम, पुलिस कॉल डिटेल्स खंगालने में जुटी

उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव में एक के बाद एक हुई दो मौतों ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पहले मंगेतर ने फांसी लगाकर जान दी और कुछ ही घंटों बाद युवती ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाओं के पीछे के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं, जिनकी परतें अब पुलिस खोलने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, मोहद्दीनपुर निवासी संतोष की 22 वर्षीय बेटी कोमल ने गुरुवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे शहर के एक निजी नर्सिंगहोम ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले उसी दिन सुबह कोमल के मंगेतर, गौरी त्रिभानपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सूरज ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों की शादी तय हो चुकी थी और फरवरी में गोद भराई की रस्म भी हो गई थी।

मंगेतर की मौत के बाद बढ़ा तनाव

परिजनों के मुताबिक, सूरज की मौत की खबर मिलते ही कोमल बेहद टूट गई थी। वह बार-बार मंगेतर को आखिरी बार देखने की जिद कर रही थी। पिता उसे लेकर सूरज के घर पहुंचे, लेकिन वहां माहौल पूरी तरह बदल गया। आरोप है कि सूरज के परिवार की महिलाओं ने कोमल को ही उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। इतना ही नहीं, उसे शव के पास तक जाने नहीं दिया गया। इस घटना का कोमल पर गहरा असर पड़ा और घर लौटने के बाद उसने जहर खा लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नए सवाल

सूरज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी लगना सामने आई है। वहीं कोमल के मामले में जहर से मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन उसके शरीर पर डंडे जैसी किसी वस्तु से चोट के निशान भी मिले हैं। परिजनों ने भले ही पिटाई की बात से इनकार किया हो, लेकिन गांव में चर्चा है कि मंगेतर के घर से लौटने के बाद घरवालों ने नाराजगी में युवती की पिटाई की थी। पुलिस इस एंगल को भी जांच में शामिल कर रही है।

मोबाइल फोन बना अहम सुराग

पूरे मामले में मोबाइल फोन अब सबसे अहम कड़ी बनकर उभरा है। सूरज के पिता महेश का आरोप है कि बेटे के फोन पर किसी अज्ञात युवक ने आपत्तिजनक संदेश भेजे थे। इसी बात को लेकर सूरज और कोमल के बीच मौत से ठीक पहले करीब एक घंटे तक बातचीत हुई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि सूरज की आखिरी कॉल कोमल से ही हुई थी। इसके बाद उसने फोन बंद कर लिया और आत्महत्या कर ली। वहीं, कोमल के पिता का कहना है कि बेटी के पास खुद का फोन नहीं था और वह अपने भाई के मोबाइल से ही सूरज से बात करती थी।

परिवारों में मातम, पुलिस जांच में जुटी

दोनों मौतों के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। कोमल की मां शिवकांती और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, सूरज के घर में भी सन्नाटा पसरा है।
थानाध्यक्ष बृजेश शुक्ला के मुताबिक, दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन