Thu 05 Nov 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने लिया संज्ञान

मकान पर कब्जे का आरोप

टीम पहुंची तो भागे

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

घर के पास दुकानदार की दुकान पर गालीगलौज : फिर दरवाजे पर हमला

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Oct 17, 2026
Post views : 92


दही क्षेत्र में दो बार मारपीट का आरोप, परिवार के पांच लोग घायल; जिला अस्पताल में कराया इलाज

उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के बुटवल गांव में एक व्यक्ति के साथ पहले दुकान के पास गालीगलौज और मारपीट करने, फिर करीब आधे घंटे बाद उसके घर पहुंचकर परिवार के लोगों को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू की है। गांव निवासी रघुबीर के अनुसार, 13 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे वह घर के पास पप्पू की दुकान से सामान खरीदने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान ऑटो से पहुंचे संदीप और अजय ने शराब के नशे में उनके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने लात-घूंसों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीचबचाव कराया, जिसके बाद रघुबीर घर चले गए।

आधे घंटे बाद घर पहुंचकर पीटने का आरोप

रघुबीर का आरोप है कि शाम करीब साढ़े सात बजे संदीप, अजय, रिंकू और राधा उनके दरवाजे पर पहुंच गए। वहां गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रघुबीर को बचाने पहुंचे उनकी पत्नी सुमन, बेटे प्रियांशु और सतीश, भाभी शिवदेवी और बहू सुप्रिया के साथ भी मारपीट की गई। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

जिला अस्पताल में कराया इलाज

तहरीर के मुताबिक, मारपीट में रघुबीर के हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। उनकी पत्नी सुमन, बेटे प्रियांशु व सतीश और भाभी शिवदेवी को भी चोटें लगीं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। रघुबीर ने 16 अक्टूबर को दही थाने पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन