Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

डीएम रामपुर का धन्यवाद, जुड़वा बहनों का आधार कार्ड समस्या का समाधान कराया। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सैयद आमिर मियां की नॉवेल ने साउथ इंडिया में मचाया धमाल, अमेजन पर एक रैंक तक पहुंचीं ब्यूरो रिपोर्ट

एक जिस्म एक जान है हम यही पहचान है हम, सोनू, मोनू ब्यूरो रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश

युवक से 5.55 लाख की साइबर ठगी

बाहुबली सपा नेता समेत 62 शातिर इनामी घोषित, पोस्टर वायरल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

शुक्लागंज में रक्तदान शिविर : समाजसेवा की सोच के साथ जीएनआरएफ ने किया आयोजन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Jan 18, 2026
Post views : 251

आपदा के समय जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा चुकी है संस्था

उन्नाव। शुक्लागंज में रविवार को जीएनआरएफ (गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन) की पहल पर सरस्वती टाकीज के निकट क्रॉस फिट जिम में आयोजित रक्तदान शिविर ने सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय सेवा का मजबूत संदेश दिया। सुबह से ही शिविर स्थल पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। खास तौर पर युवाओं में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। दिनभर चले इस आयोजन में 26 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होगा। आयोजन का मकसद केवल रक्त एकत्र करना नहीं, बल्कि लोगों को यह समझाना भी था कि रक्तदान किसी के लिए जीवनदान बन सकता है। शिविर में अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कई ऐसे भी रहे जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया और इसे समाज के लिए अपना छोटा लेकिन अहम योगदान बताया।

इस अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता की अनुपस्थिति में उनके भतीजे एवं ब्लाक प्रमुख नीरज गुप्ता के पुत्र, समाजसेवी सूर्यांश गुप्ता शिविर में पहुंचे। उन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए। सूर्यांश गुप्ता ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक सोच और आपसी सहयोग को मजबूती मिलती है।

गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के अध्यक्ष अस्लम मदनी ने बताया कि संस्था लगातार समाजसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि शुक्लागंज में जिस तरह लोगों ने आगे बढ़कर इस शिविर में हिस्सा लिया, वह यह साबित करता है कि समाज में आज भी सेवा और सहयोग की भावना मजबूत है। युवाओं की भागीदारी से न सिर्फ रक्त की जरूरत पूरी होगी, बल्कि दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि फाउंडेशन की गतिविधियां केवल रक्तदान तक सीमित नहीं हैं। कुछ समय पहले गंगा में बाढ़ के दौरान संस्था की टीम ने नावों के सहारे सैकड़ों परिवारों तक राशन और जरूरी सामान पहुंचाया था। इसके अलावा सर्दियों में गरीबों को कंबल बांटना, गर्मियों में राहगीरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करना, पौधारोपण और पौधों का वितरण करना भी संस्था के नियमित कार्यों में शामिल है।

संस्था से जुड़े लोगों का कहना है कि मानव सेवा और पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ फाउंडेशन लगातार काम कर रहा है। रक्तदान शिविर के दौरान चिकित्सा टीम मौजूद रही और पूरी प्रक्रिया उनकी निगरानी में कराई गई, जिससे रक्तदाताओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया।
इस मौके पर हाजी नौशाद बरकाती, नूर मोहम्मद अत्तरी, सैफ, जैद, शाहनवाज अत्तरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन