Thu 05 Nov 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने लिया संज्ञान

मकान पर कब्जे का आरोप

टीम पहुंची तो भागे

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा : कमरे में किया बंद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Oct 2, 2026
Post views : 106


पल्सर बाइक, एक लाख रुपये और सोने की चेन की मांग का आरोप, पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट

उन्नाव। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे कमरे में बंद करने का मामला सामने आया है। फतेहपुर खालसा गांव निवासी विवाहिता ने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर बांगरमऊ पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फतेहपुर खालसा निवासी सरिता पुत्री गुड्डू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 10 मई 2025 को दारापुर गांव निवासी खुशीराम पुत्र राम खेलावन के साथ हुई थी। विवाह के दौरान उसके पिता ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कर अपनी सामर्थ्य के मुताबिक दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। विवाहिता के मुताबिक, उससे मायके से पल्सर मोटरसाइकिल, एक लाख रुपये नकद और एक तोला सोने की चेन लाने के लिए कहा गया। असमर्थता जताने पर उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर कई बार उसे प्रताड़ित किया गया।

मारपीट के बाद बेहोश होने का आरोप

सरिता ने तहरीर में बताया कि 29 सितंबर को उसके पति खुशीराम, ससुर राम खेलावन और सास कमला ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पिटाई से उसे गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गई। होश में आने के बाद उसने किसी तरह अपने पिता को घटना की जानकारी दी।विवाहिता का आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। बेटी को कमरे में बंद किए जाने की जानकारी मिलने पर उसके पिता 112 नंबर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से विवाहिता को कमरे से बाहर निकाला गया। इसके बाद सरिता ने बांगरमऊ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और ससुराल पक्ष से अपनी जान को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति खुशीराम, ससुर राम खेलावन और सास कमला के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन