Sat 07 Nov 2026

ब्रेकिंग

पटाखों के अवैध भंडारण पर कार्रवाई, सुरक्षा में लापरवाही भी उजागर

त्योहार की खुशियों में सफाई मित्रों को भी किया शामिल

चार के खिलाफ केस

1.51 लाख दीयों से रोशन हुई स्वदेशी की अलख

इलाज में भी बढ़ाया मदद का हाथ

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

विपिन शर्मा जिलाध्यक्ष और मोहम्मद आलम बने युवा जिलाध्यक्ष : किसान यूनियन टिकैत का विराट संगठन विस्तार समारोह संपन्न,

आलम वारसी 2

Mon, Oct 12, 2026
Post views : 176

जनपद मुरादाबाद में किसान यूनियन टिकैत का विराट संगठन विस्तार समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की गईं। सर्वसम्मति से विपिन शर्मा को मुरादाबाद का जिला अध्यक्ष तथा मोहम्मद आलम को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्षों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संगठन के शीर्ष नेतृत्व सहित जिला, महानगर और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सतपाल यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष नाजिर पाशा की प्रमुख मौजूदगी रही। इसके अलावा राष्ट्रीय प्रभारी शबाब खान, राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी धर्मवीर सिंह, प्रदेश महासचिव अनुज यादव, प्रदेश प्रभारी मास्टर बलराम सिंह चौहान और प्रदेश महासचिव हाजी तहजीब सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि किसान यूनियन टिकैत का मुख्य उद्देश्य किसानों को एकजुट कर उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाना है। किसानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सतपाल यादव ने संगठन विस्तार को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए मजबूत संगठन और आपसी एकजुटता जरूरी है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए संगठन को ब्लॉक और तहसील स्तर तक सक्रिय बनाने पर जोर दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष नाजिर पाशा ने भी संगठन की मजबूती और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिलकर प्रयास करने होंगे। समारोह के दौरान संगठन की ओर से किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए सरकार से कई मांगें पूरी करने की अपील की गई। इनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी, किसानों के बिजली बिल माफ करने और निजी नलकूपों को मुफ्त बिजली देने, खाद-बीज एवं उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने तथा उनकी समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग शामिल रही।

इसके साथ ही गन्ने के बकाया भुगतान को ब्याज सहित जल्द कराने, आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने और किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 2,000 रुपये से 5,000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी उठाई गई।कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष संज्ञा वशिष्ठ, महानगर अध्यक्ष दानिश बाबू, महानगर उपाध्यक्ष मुशर्रफ अली सैफी, जिला सचिव हसनैन पाशा, नजरुल खान, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष महक मलिक, जिला प्रभारी मेघराज सिंह और महानगर महामंत्री मोहम्मद सिकंदर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विपिन शर्मा और युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद आलम ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए किसानों के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने संगठन को ब्लॉक, तहसील और गांव स्तर तक मजबूत बनाने तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन