Thu 05 Nov 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने लिया संज्ञान

मकान पर कब्जे का आरोप

टीम पहुंची तो भागे

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

विवाद : खेत में बुवाई के वक्त भिड़े परिवार के लोग

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Oct 19, 2026
Post views : 90

भाई और भाभी के खिलाफ शिकायत, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

उन्नाव। खेत में फसल की बुवाई करा रहे एक परिवार के सामने उस वक्त मुश्किल खड़ी हो गई, जब वहां पहुंचे दो लोगों से विवाद हो गया। मामला सफीपुर क्षेत्र के सराय शकहन गांव का है। यहां पत्नी के नाम दर्ज खेत में लाही की बुवाई करा रहे एक व्यक्ति ने अपने भाई और भाभी पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी सतेंद्र कुमार उर्फ धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक, 13 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी शैली शुक्ला और पिता सूर्यनारायण के साथ खेत में लाही की बुवाई करा रहा था। इसी दौरान उसका भाई धीरेंद्र कुमार और भाभी ऊषा शुक्ला लाठी-डंडे लेकर खेत पर पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने वहां गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव के दौरान पिता को भी धक्का देकर गिरा दिया गया।पीड़ित का आरोप है कि उसे और उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही दोबारा खेत पर नहीं आने के लिए कहा गया। पीड़ित ने 18 अक्टूबर को सफीपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन