Thu 05 Nov 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने लिया संज्ञान

मकान पर कब्जे का आरोप

टीम पहुंची तो भागे

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

छत के रास्ते घर में घुसे चोर : मोबाइल और जेवर समेटे

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Oct 13, 2026
Post views : 95

दो घरों को बनाया निशाना, पांच हजार रुपये भी ले गए

उन्नाव। बीघापुर क्षेत्र के गौरी गांव में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर मोबाइल, सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार कर दी। घटना की जानकारी सुबह करीब पांच बजे सीसीटीवी फुटेज देखने पर हुई। पीड़ित की तहरीर पर बीघापुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरी गांव निवासी राम सिंह के मुताबिक, सोमवार तड़के करीब तीन बजे चोर छत के रास्ते उनके घर में घुसे। चोर वहां रखा वनप्लस मोबाइल फोन ले गए। इसके बाद चोरों ने उनके सगे भाई स्वर्गीय सुमेर सिंह के घर को भी निशाना बनाया। वहां उनकी बेटी के पर्स में रखी सोने की चेन, सोने की अंगूठी, चांदी का ब्रेसलेट और पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह करीब पांच बजे घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया। उनके मुताबिक, चोरी की घटना फुटेज में कैद हुई है, जिसे पुलिस को उपलब्ध कराया जाएगा। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन