Thu 05 Nov 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने लिया संज्ञान

मकान पर कब्जे का आरोप

टीम पहुंची तो भागे

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

शाम को जय माता दी कहने पर विवाद : महिला से मारपीट, दो नामजद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Oct 6, 2026
Post views : 105

सोहरामऊ। गांव में शाम के समय पति के धार्मिक नारा बोलने को लेकर हुए विवाद में महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम तकिया निवासी रहीशा बानो ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति नन्हे आए दिन शाम को ‘जय माता दी’ कहते हैं। इसी बात को लेकर गांव के मदारु पुत्र छोटे और बाबू पुत्र छोटे ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दोनों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके बाद ईंट-पत्थर भी चलाए गए। पीड़िता के मुताबिक हमले में आंख के ऊपर सिर में चोट आई है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना पांच अक्तूबर की शाम करीब चार बजे की बताई गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन