Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मंदिर तालाब जीर्णोद्धार विवाद : नगर पंचायत बोली, भुगतान न होने के बावजूद घोटाले की चर्चा दुर्भावनापूर्ण

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jun 15, 2026
Post views : 56

ईओ बोले, अब तक नहीं हुआ कोई भुगतान, सभासद ने भी आरोपों को बताया निराधार

उन्नाव। बिलेश्वर महादेव मंदिर तालाब के जीर्णोद्धार कार्य में कथित 60 लाख रुपये के घोटाले के आरोपों को लेकर पुरवा नगर पंचायत प्रशासन ने अपना पक्ष सामने रखा है। नगर पंचायत के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों को भ्रामक बताते हुए सभी आरोपों को निराधार करार दिया है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार ने स्पष्ट किया कि मंदिर तालाब जीर्णोद्धार कार्य के संबंध में अब तक किसी भी कार्यदायी संस्था को भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जब कोई धनराशि जारी ही नहीं हुई तो वित्तीय अनियमितता या गबन का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना सत्यापन के प्रसारित की जा रही सूचनाओं पर भरोसा न करें। नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू गुप्ता ने भी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि किसी भी विकास कार्य का भुगतान निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्य पूर्ण होने के बाद ही किया जाता है। उन्होंने बताया कि संबंधित कार्य में अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में कार्यदायी संस्था मेसर्स संदीप शुक्ला कंस्ट्रक्शन को लेकर लगाए जा रहे आरोप तथ्यहीन हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना प्रमाण के नगर पंचायत और जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। वार्ड संख्या-1 की सभासद ज्योति वर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र में मंदिर जीर्णोद्धार का प्रस्ताव जरूर था, लेकिन इसके लिए न तो कोई धनराशि स्वीकृत हुई है और न ही जारी की गई है। उन्होंने कहा कि भुगतान और धन के दुरुपयोग से जुड़े आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बिलेश्वर महादेव मंदिर तालाब के जीर्णोद्धार कार्य में करीब 60 लाख रुपये के कथित घोटाले के आरोप लगाए जा रहे हैं। नगर पंचायत प्रशासन ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा बताते हुए कहा है कि मामले को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन