Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 105 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये) बरामद किए

तीन शातिर अपराधी 15मोटर साइकिलों समेत गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ा खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आरएस एक्सेल और अल्ट्राफिट ने जीतीं टीम चैंपियनशिप

वरिष्ठ कांग्रेस नेता की बेटी अंदलीब रहमान को आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब : नेताओं ने दिया अमन-चैन का संदेश

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Aug 26, 2026
Post views : 228

अलग-अलग दलों के नेताओं ने की शिरकत

उन्नाव। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को शहर में निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदिया में राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं की भी मौजूदगी रही। भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने जुलूस में शामिल लोगों से मुलाकात कर ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं और शहर में आपसी भाईचारा, अमन और शांति कायम रहने की कामना की। पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रवीण मिश्रा भानु जुलूस में शामिल हुए। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर पर्व की बधाई दी। इस दौरान समाजसेवी मोहम्मद अहमद और काशिफ आजाद ने उनका स्वागत किया। नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई।
धर, कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने दादा मियां चौराहे पर जुलूस का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं। उन्होंने शहर में अमन-चैन और आपसी भाईचारा बनाए रखने की कामना की। स्वागत के दौरान कांग्रेस नेता सुमित गुप्ता, युसुफ रफी फारूक, सुयश बाजपेई, आशीष त्रिपाठी और विश्वास निगम भी मौजूद रहे। जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। नेताओं की मौजूदगी के बीच शहर की साझा संस्कृति और आपसी सौहार्द की तस्वीर भी नजर आई।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन