Thu 05 Nov 2026

ब्रेकिंग

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

पुलिस ने लिया संज्ञान

मकान पर कब्जे का आरोप

टीम पहुंची तो भागे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रवि चौधरी ने कहा विधानसभा 27 की जनता बहुत भोली भाली : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

आलम वारसी 2

Thu, Nov 5, 2026
Post views : 38

मुरादाबाद। प्रत्येक माह की भांति आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सरताज अनारी ने की, जबकि संचालन जिला प्रमुख महासचिव गौरव कुमार द्वारा किया गया।

बैठक में विधानसभा 27 मुरादाबाद देहात से आए सम्मानित निवासियों एवं पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संचालनकर्ता गौरव कुमार ने बताया कि आज की मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों, विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जा रही जन चौपालों एवं जनसंवाद कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि विधानसभा 27 मुरादाबाद देहात से पार्टी द्वारा प्रभारी नियुक्त किए गए एवं संभावित प्रत्याशी बड़े भाई रवि चौधरी के नेतृत्व में प्रतिदिन विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र का कोई भी ग्रामीण एवं निवासी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जुड़ने से वंचित न रहे। जनता को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की नीतियों एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही जनता से अपील की जा रही है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपना सही प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा भेजें, जो जनता को केवल वोट बैंक न समझे, बल्कि प्रत्येक नागरिक को सम्मान और अधिकार देने का कार्य करे। जिससे इस बार देहात विधानसभा क्षेत्र के निवासी अपने क्षेत्र के विकास में स्वयं भागीदार बन सकें।

बैठक में जिला प्रवक्ता नाजिम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि वह उर्दू, अरबी एवं फारसी की शिक्षा देने वाले शिक्षक हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने शिक्षण कार्य के साथ-साथ रवि चौधरी एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर उन्हें विधानसभा 27 मुरादाबाद देहात से विधायक बनाने के संकल्प के साथ प्रतिदिन क्षेत्र में मेहनत कर रहे हैं। वह जनता के बीच जाकर रवि चौधरी का परिचय करा रहे हैं और लोगों को उनके विचारों एवं कार्यशैली से अवगत करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह रवि चौधरी को अपना विधायक मान चुके हैं और अब उन्हें विधानसभा क्षेत्र की जनता से उम्मीद है कि वह उनके इस सपने को साकार करने में सहयोग करेगी।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने कहा कि विधानसभा 27 मुरादाबाद देहात की जनता बेहद भोली-भाली है, जिसका फायदा उठाकर कुछ तथाकथित लोग स्वयं को जनता का ठेकेदार बनाकर बैठे हैं। क्षेत्र की जनता आज भी विकास की बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। क्षेत्र के अनेक नागरिक सड़क, नाली, गलियों, बिजली, बिजली के खंभों, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजना एवं विवाह योजना जैसी सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।

उन्होंने कहा कि आखिर क्षेत्र का आम नागरिक इन मूलभूत सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित क्यों है? इसकी जिम्मेदारी वहां के जनप्रतिनिधियों की है। उन्होंने वर्तमान विधायक हाजी नासिर कुरैशी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधि जनता की मूलभूत समस्याओं के बजाय अपने व्यवसाय और निजी राजनीतिक हितों में व्यस्त रहेंगे, तो उनसे जनता के विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की उम्मीद कैसे की जा सकती है?

रवि चौधरी ने आगे कहा कि यदि विधानसभा 27 मुरादाबाद देहात की जनता उन्हें अपना प्रतिनिधित्व करने का अवसर देती है, तो क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक स्वयं को विधायक समझेगा। वह स्वयं को केवल जनता के विकास का एक माध्यम मानेंगे। क्षेत्र का विकास जनता की जरूरतों, सुझावों और सहभागिता के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता आज भी अपनी मूलभूत जरूरतों से वंचित है। जब वह क्षेत्र के गांवों में भ्रमण करते हैं और लोगों की समस्याओं को करीब से देखते हैं, तो उन्हें बेहद दुख होता है। उनका उद्देश्य केवल विधायक बनना नहीं, बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को उसका अधिकार, सम्मान और विकास की सुविधाएं दिलाना है।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता:

बैठक में जिला प्रमुख महासचिव गौरव कुमार, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शमीम, जिला प्रचार मंत्री विशाल वर्धन, जिला सलाहकार मंत्री सतीश ढल, जिला सचिव मोहम्मद फहद, जिला सचिव अनुज वर्मा, जिला प्रवक्ता नाजिम, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंशिका, महानगर जिला उपाध्यक्ष प्रीति वर्धन, कुंदरकी विधानसभा अध्यक्ष रजनी कुमारी, महानगर उपाध्यक्ष पिंटू, महानगर उपाध्यक्ष महेश, सूरज सिंह, हरकिशन सिंह, राजेश्वरी, वंदना, रोहित, विकास, ब्रजलाल सैनी, नरेश, विजेंद्र, आदर्श सैनी एवं विजेंद्र कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

Moradabad

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन