Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

डीएम रामपुर का धन्यवाद, जुड़वा बहनों का आधार कार्ड समस्या का समाधान कराया। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सैयद आमिर मियां की नॉवेल ने साउथ इंडिया में मचाया धमाल, अमेजन पर एक रैंक तक पहुंचीं ब्यूरो रिपोर्ट

एक जिस्म एक जान है हम यही पहचान है हम, सोनू, मोनू ब्यूरो रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश

युवक से 5.55 लाख की साइबर ठगी

बाहुबली सपा नेता समेत 62 शातिर इनामी घोषित, पोस्टर वायरल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

खुले में पूजन सामग्री फेंकने पर लगेगी रोक : गंगाघाट में लगेंगे अर्पण कलश

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jan 9, 2026
Post views : 245

पालिकाध्यक्ष ने लिया संज्ञान, श्रद्धा और स्वच्छता दोनों बनाए रखने की पहल

उन्नाव। गंगाघाट क्षेत्र में नदी और सार्वजनिक स्थानों पर खुले में पूजन सामग्री फेंके जाने की बढ़ती शिकायतों को नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय ने गंभीरता से लिया है। श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए पालिका ने ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया है। अब प्रमुख धार्मिक स्थलों और नवीन गंगा पुल के आसपास विशेष अर्पण कलश लगाए जाएंगे, ताकि पूजन सामग्री को सम्मानपूर्वक एकत्र किया जा सके। नगर पालिका परिषद की ओर से पूजन सामग्री के संग्रह के लिए वाहन पहले से संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद नवीन गंगा पुल और दुर्गा मंदिर के सामने खुले में सामग्री फेंके जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इससे न सिर्फ क्षेत्र में गंदगी फैल रही थी, बल्कि स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही थीं। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रतिनिधि संदीप पांडेय और पालिका कर्मचारी भी मौजूद रहे। मौके पर यह बात सामने आई कि पूजन सामग्री रखने के लिए स्थायी और स्पष्ट व्यवस्था न होने के कारण श्रद्धालु मजबूरी में सामग्री खुले में छोड़ देते हैं।निरीक्षण के बाद पालिकाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवीन गंगा पुल सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर अर्पण कलश शीघ्र स्थापित किए जाएं। इन कलशों में श्रद्धालु अपनी पूजन सामग्री डाल सकेंगे, जिससे नदी, पुल और सड़कों पर गंदगी फैलने से रोका जा सकेगा। पालिका का मानना है कि इस व्यवस्था से आस्था का सम्मान भी होगा और स्वच्छता भी बनी रहेगी। नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पूजन सामग्री को नदी, सड़क या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें। उन्होंने आग्रह किया कि पालिका द्वारा लगाए जा रहे निर्धारित पात्रों का ही उपयोग करें, ताकि गंगाघाट क्षेत्र स्वच्छ, सुंदर और धार्मिक गरिमा के अनुरूप बना रह सके। पालिका की इस पहल को लेकर स्थानीय नागरिकों ने संतोष जताया है। लोगों का कहना है कि अर्पण कलश लगने से पूजन सामग्री के निस्तारण की समस्या का स्थायी समाधान होगा और गंगाघाट की स्वच्छता में भी सुधार आएगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन