Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक से 5.55 लाख की साइबर ठगी

बाहुबली सपा नेता समेत 62 शातिर इनामी घोषित, पोस्टर वायरल

मृतक आश्रित की रकम और संपत्ति हड़पने का आरोप, पांच पर रिपोर्ट

खाते से रकम निकलती रही, भनक तक नहीं लगी

ओपी तिवारी अध्यक्ष, निम्मी अरोड़ा को सचिव की जिम्मेदारी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

डीएम का औचक निरीक्षण : जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, इलाज व्यवस्था पर ली फीडबैक

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, May 4, 2026
Post views : 287

जलभराव से लेकर सफाई तक पर सख्ती, मरीजों की शिकायतों पर तुरंत निर्देश

उन्नाव। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सोमवार शाम डीएम घनश्याम मीणा ने अचानक पहुंचकर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी और जलभराव देखने को मिला, जिस पर डीएम ने साफ शब्दों में नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। निरीक्षण के वक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने सीधे वार्डों में जाकर मरीजों से बात की और इलाज से जुड़ी वास्तविक स्थिति समझने की कोशिश की। अधिकांश मरीजों ने बताया कि उन्हें समय पर इलाज, दवाइयां और भोजन मिल रहा है, लेकिन साफ-सफाई को लेकर तस्वीर संतोषजनक नहीं दिखी। अस्पताल के कई हिस्सों में कचरा और गंदगी नजर आने पर डीएम ने सीएमएस को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर स्वच्छता के साथ कोई समझौता नहीं होगा और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। डीएम ने इमरजेंसी सेवाओं की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि गंभीर मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत इलाज मिले। उन्होंने यह भी कहा कि जांचें समय पर हों, ताकि मरीजों को इधर-उधर भटकना न पड़े और अनावश्यक देरी से बचा जा सके। निरीक्षण के दौरान एक परिजन ने आरोप लगाया कि उसके बच्चे के इलाज में लापरवाही हुई और स्टाफ ने ठीक से व्यवहार नहीं किया। इस पर डीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित डॉक्टरों को बच्चे की सभी जरूरी जांचें जल्द कराने और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएमएस को चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। महिला अस्पताल में डिलीवरी के दौरान बाहर से दवाइयां मंगाने की शिकायतों पर भी डीएम ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद भर्ती महिलाओं से बात की, लेकिन किसी ने इस तरह की शिकायत नहीं की। इसके बावजूद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मुद्दे पर लगातार नजर रखी जाए और यदि भविष्य में कोई मामला सामने आता है तो तुरंत कार्रवाई हो। निरीक्षण के बाद साफ है कि इलाज की बुनियादी व्यवस्था फिलहाल चल रही है, लेकिन सफाई और रखरखाव जैसे बुनियादी पहलुओं पर सुधार की सख्त जरूरत है। प्रशासन ने संकेत दे दिए हैं कि अब लापरवाही पर सीधे कार्रवाई होगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन