Thu 05 Nov 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने लिया संज्ञान

मकान पर कब्जे का आरोप

टीम पहुंची तो भागे

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

उधारी के पैसों पर भिड़े पड़ोसी : रुपये मांगने पर हुई मारपीट; पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Oct 21, 2026
Post views : 83

युवक ने जान से मारने की धमकी देने का भी लगाया आरोप

उन्नाव। उधार दिए रुपये वापस मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। दही थाना क्षेत्र के गंगूखेड़ा गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि बात बढ़ने पर एक पड़ोसी ने दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंगूखेड़ा निवासी मोहन राजपूत के मुताबिक, उन्होंने अपने पड़ोसी विनोद राजपूत को कुछ रुपये उधार दिए थे। 19 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे मोहन ने विनोद से अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इसी बात पर विनोद नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मोहन के साथ मारपीट की। इसमें मोहन को चोटें आईं। पीड़ित ने आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। मामले में मोहन ने दही थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन