Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नोएडा में इंटरफेथ ईस्टर समारोह : धर्मगुरुओं ने दिया एकता और मानवता का संदेश

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Apr 6, 2026
Post views : 625

सुरेंद्र वर्मा बाबा ने कहा, एकता और भाईचारा ही देश की असली ताकत

फादर एग्नेल स्कूल में सर्व धर्म प्रतिनिधियों का जुटान, छात्रों को सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा

नोएडा/उन्नाव। ग्रेटर नोएडा स्थित फादर एग्नेल स्कूल में सोमवार को इंटरफेथ ईस्टर समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए विभिन्न धर्मों के संतों और धर्मगुरुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सर्व धर्म संसद के राष्ट्रीय संयोजक गोस्वामी सुशील जी महाराज के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में ईसा मसीह के जीवन और उनके बताए प्रेम, क्षमा और मानवता के संदेश को केंद्र में रखते हुए गोस्वामी सुशील जी महाराज ने कहा कि समाज में भले ही समय-समय पर चुनौतियां आती रहें, लेकिन अंततः जीत सत्य और अच्छाई की ही होती है। धर्मगुरुओं ने अपने संबोधन में कहा कि धर्म का असली उद्देश्य लोगों को जोड़ना है, न कि बांटना। उन्होंने अंधकार पर प्रकाश, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के उदाहरण देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया।स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। धर्मगुरुओं ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें सच्चाई, प्रेम और सहिष्णुता के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। साथ ही छात्रों ने भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। इस दौरान आयोजकों की ओर से सभी अतिथि धर्मगुरुओं का स्वागत और सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद सर्व धर्म संसद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा बाबा ने कहा कि आज के समय में इस तरह के आयोजनों की बेहद जरूरत है। जब अलग-अलग धर्मों के लोग एक मंच पर आकर प्रेम और भाईचारे की बात करते हैं, तो समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। ईसा मसीह का जीवन हमें सिखाता है कि क्षमा और करुणा ही मानवता की असली पहचान है। उन्होंने आगे कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और नई पीढ़ी को सही दिशा देना हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ हुआ।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन