Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

डीएम रामपुर का धन्यवाद, जुड़वा बहनों का आधार कार्ड समस्या का समाधान कराया। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सैयद आमिर मियां की नॉवेल ने साउथ इंडिया में मचाया धमाल, अमेजन पर एक रैंक तक पहुंचीं ब्यूरो रिपोर्ट

एक जिस्म एक जान है हम यही पहचान है हम, सोनू, मोनू ब्यूरो रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश

युवक से 5.55 लाख की साइबर ठगी

बाहुबली सपा नेता समेत 62 शातिर इनामी घोषित, पोस्टर वायरल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रिकॉर्ड में मृत दिखाए गए दो बुजुर्ग : एक साल से पेंशन के लिए भटक रहे

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Feb 23, 2026
Post views : 279

आधार कार्ड दिखाने के बाद भी नहीं सुधरी त्रुटि, ब्लॉक-तहसील के चक्कर काटने को मजबूर

उन्नाव। बिछिया ब्लॉक क्षेत्र के मुर्तजानगर गांव में प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव के छोटे लाल पुत्र सूरज बली और गंगा चरण पुत्र मिश्री लाल को सरकारी अभिलेखों में मृत दर्शा दिया गया है, जबकि दोनों जीवित हैं। रिकॉर्ड में मृत दिखाए जाने के कारण उनकी वृद्धावस्था पेंशन पिछले करीब एक वर्ष से बंद है। पेंशन बहाली के लिए दोनों बुजुर्ग लगातार ब्लॉक और तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। छोटे लाल और गंगा चरण ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी। यही उनकी आजीविका का मुख्य साधन था। कुछ महीने पहले अचानक उनके खाते में पेंशन आनी बंद हो गई। जानकारी करने पर पता चला कि सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। यह सुनकर वे और उनके परिजन हैरान रह गए। दोनों बुजुर्गों का कहना है कि वे कई बार संबंधित अधिकारियों के सामने उपस्थित होकर आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र दिखा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद रिकॉर्ड में सुधार नहीं किया गया। पेंशन बंद होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। दवा, राशन और अन्य जरूरी खर्च पूरे करना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने भी इस मामले पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि यदि जीवित लोगों को कागजों में मृत दिखा दिया जाए और सुधार में महीनों लग जाएं, तो योजनाओं की पारदर्शिता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और दोनों बुजुर्गों की पेंशन तत्काल बहाल करने की मांग की है। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभिलेखों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन