Thu 05 Nov 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने लिया संज्ञान

मकान पर कब्जे का आरोप

टीम पहुंची तो भागे

सफीपुर में सपा की चुनावी तैयारी का दिखा उत्साह

आज भी नहीं मिला कब्जा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

14 साल की किशोरी लापता : दो भाइयों समेत एक महिला पर केस

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Oct 8, 2026
Post views : 102

पिता का आरोप, बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका; पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता ने दो भाइयों समेत एक महिला पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। गहपुरवा गांव निवासी पप्पू के मुताबिक, चार अक्टूबर को वह अपनी मां की दवा लेने अमित मेडिकल स्टोर गया था। दोपहर करीब दो बजे घर लौटने पर उसकी 14 वर्षीय बेटी घर पर नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। पिता का आरोप है कि बेटी के लापता होने के बाद उसने गांव की कुसुमा से जानकारी की। इसके बाद वह राजू और सुनील के पिता श्रीराम के पास पहुंचा। आरोप है कि वहां उसे बताया गया कि दोनों युवक उसकी बेटी को ले गए हैं। पिता ने कुसुमा पर भी युवकों के साथ संपर्क में रहने और बेटी को ले जाने में भूमिका होने का आरोप लगाया है। पिता ने पांच अक्टूबर को थाने पहुंचकर पुलिस से बेटी को बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। बरामद होने के बाद उसके बयान और मेडिकल परीक्षण समेत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन