Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

खखरेरू में सर्राफा व्यापारी से बड़ी लूट : शाम होते ही वारदात को दिया अंजाम

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Apr 5, 2026
Post views : 178

बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लाखों का बैग लेकर हुए फरार

उत्तर प्रदेश फतेहपुर : खखरेरू थाना क्षेत्र के केवटम‌ई गांव के सर्राफा व्यापारी के साथ उस वक्त घटना घटी जब व्यापारी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था।

शनिवार देर शाम एक व्यापारी को दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया। और बैग लेकर फरार हो गए।

केवटम‌ई गांव निवासी शिवकुमार मौर्य आलमपुर गेरिया बाजार में सर्राफा की दुकान चलाते हैं वह शाम अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तभी अंजना कबीर गांव के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से तमंचे की बट से हमला कर दिया जिससे वह धायल होकर जमीन पर गिर गए, बैग में रखा लाखों का सोने चांदी के आभूषण और नगदी बदमाश लेकर फरार हो गए।

यह देख घटनास्थल पर चीख पुकार और अफर तफरी मच गई आसपास के लोग जमा हो गए सूचना मिलते ही थाना खखरेरू पुलिस व सीओ खागा ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौके वारदात का मुआयना किया।

थाना अध्यक्ष विद्या प्रकाश ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए गहनता से जांच की जारही है। सही साक्ष्य मिलने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Tags :

The Lucknow Times

Fatehpur News

Fatehpur crime news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन