Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

खण्डेलवाल एडिबिल आयल खाद्य तेल कंपनी पर बड़ी छापेमारी : 31 लाख से अधिक का तेल किया सीज

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Feb 8, 2026
Post views : 496

न्यूट्रीप्लस रेपसीड ऑयल पर शिकंजा,बरेली में 1485 कंटेनर सीज

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर खाद्य तेल कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जिसके चलते बरेली मंडल की अंतरजनपदीय टीम ने फरीदपुर में गौसगंज सरायँ स्थित खण्डेलवाल एडिबिल ऑयल प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमारी की।

इस बड़ी कार्रवाई के दौरान जांच के लिए कुल 8 खाद्य तेलों के नमूने संग्रहित किए गए जिनमें न्यूट्रीप्लस रेपसीड ऑयल, रिफाइंड पामोलीन ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, सोयाबीन क्लासिक पैक्ड, मल्टीसोर्स एडिबिल ऑयल, रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल, सरसों तेल एवं चक्र ब्रांड सरसों तेल शामिल हैं।

जांच के दौरान न्यूट्रीप्लस रेपसीड ऑयल के 1485 कंटेनर (प्रत्येक 15 लीटर)को सीज कर दिया गया।कुल 22,273 किलोग्राम तेल जिसकी अनुमानित कीमत 31 लाख 55 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है को जब्त किया गया।

जिन टैंकों के नमूने लिए गए हैं, उन सभी के प्रोसेस बिक्री और पैकिंग पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने तक किसी भी तरह का उपयोग नहीं किया जाएगा।रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में शाहजहांपुर और बरेली जनपद के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं निरिक्षण टीम के कई सदस्य मौजूद रहे।

Tags :

Breaking Bareilly

The Lucknow Times

Breaking

Times of Lucknow

UTTAR pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन