Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

गंगाघाट में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर भाजपा का फूटा गुस्सा,

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जंगल और नदी किनारे छिपे : शराब नेटवर्क पर पुलिस का वार

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Nov 20, 2025
Post views : 166

ड्रोन से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस और आबकारी ने की संयुक्त रेड

उन्नाव। अवैध शराब के खिलाफ चल रही मुहिम को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। आबकारी विभाग और मौरावां थाना पुलिस ने ग्राम दृगपालगंज और हड़हरा क्षेत्र में सई नदी के किनारे छापेमारी की। यह इलाका घने जंगल और दुर्गम रास्तों की वजह से लंबे समय से कच्ची शराब बनाने वालों का छिपा ठिकाना था। टीम ने छापेमारी से पहले पूरे इलाके की ड्रोन से निगरानी की। ड्रोन फुटेज में कई संदिग्ध जगहें दिखीं, जिनके आधार पर पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम जंगल और नदी किनारे तक पहुंची। झाड़ियों के भीतर अस्थायी भट्ठियां मिलीं जहां शराब बनाने के उपकरण, ड्रम और लहन भरा पड़ा था। टीम को देखते ही वहां मौजूद लोग मौका पाकर भाग निकले। कार्रवाई में 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। करीब 300 किलो लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले ड्रम, पाइप, डिग्गी और अन्य सामग्री तोड़कर जला दी गई। तैयार शराब को बहा दिया गया और पूरी जगह को दोबारा ड्रोन से देखकर जांचा गया, ताकि कोई ठिकाना बच न पाए। जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने कहा कि अवैध शराब से न सिर्फ लोगों की सेहत पर खतरा बढ़ता है, बल्कि इससे राजस्व को भी नुकसान होता है। टीम के अनुसार आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलेंगे। ड्रोन निगरानी बढ़ाई जाएगी ताकि जंगल और नदी किनारे छिपकर चल रहे इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन