Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

संदेश फाउंडेशन की संकल्प जारी : तीन और बच्चों की फीस का जिम्मा उठाया

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Aug 12, 2026
Post views : 134

संदीप पांडेय बोले, आर्थिक परेशानी किसी बच्चे के सपनों के बीच नहीं बनेगी दीवार

उन्नाव। आर्थिक तंगी की वजह से कई बच्चों के लिए पढ़ाई जारी रखना आसान नहीं होता। ऐसे ही जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए संदेश फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे ‘15 अगस्त, 15 सपने’ अभियान के दूसरे दिन शुक्लागंज क्षेत्र में तीन बच्चों की पूरे साल की स्कूल फीस जमा कराई गई। अभियान के तहत संदेश फाउंडेशन के फाउंडर संदीप पांडेय सरस्वती शिशु मंदिर, गंगा नगर और दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां जरूरतमंद तीन बच्चों की शैक्षणिक फीस जमा की गई। फीस जमा होने के बाद बच्चों और उनके परिवारों को पढ़ाई के खर्च की चिंता से काफी राहत मिली। संदीप पांडेय ने कहा कि किसी बच्चे की पढ़ाई सिर्फ इसलिए नहीं रुकनी चाहिए कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

फाउंडेशन का प्रयास है कि बच्चों को पढ़ने का मौका मिले और वे अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ सकें।उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक 15 जरूरतमंद बच्चों की पूरे साल की पढ़ाई का खर्च उठाने का संकल्प लिया गया है। अभियान के तहत लगातार ऐसे बच्चों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, जिन्हें आर्थिक मदद की जरूरत है। फाउंडेशन का कहना है कि शिक्षा के लिए उठाया गया छोटा सा कदम भी किसी बच्चे के भविष्य को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। इसी सोच के साथ अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि आर्थिक परेशानी किसी बच्चे के स्कूल और उसके सपनों के बीच दीवार न बन सके।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन