Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर-बांदा-रायबरेली रेल लाइन की मांग तेज, उद्योग व्यापार मंडल ने रेल मंत्री को प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, May 10, 2025
Post views : 162

फतेहपुर-बांदा-रायबरेली रेल लाइन की मांग तेज, उद्योग व्यापार मंडल ने रेल मंत्री को प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर : दरअसल जनपद में उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने आज फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन माननीय रेल मंत्री, भारत सरकार को संबोधित था और स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में फतेहपुर जनपद के निवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पुरजोर तरीके से उठाया गया, जिसमें फतेहपुर को बांदा और रायबरेली से जोड़ने वाली नई रेल लाइन का आवंटन और निर्माण शामिल है।   मंडल के संस्थापक अध्यक्ष और रेल परामर्श समिति प्रयागराज के सदस्य किशन मेहरोत्रा ने बताया कि महर्षि भृगु की तपोस्थली फतेहपुर, जो गंगा और यमुना के मध्य स्थित है, अनेक ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों का केंद्र है। बावजूद इसके, बांदा और रायबरेली जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से रेल मार्ग से जुड़ा न होने के कारण, दैनिक यात्रियों और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। वे अपनी यात्राओं के लिए निजी वाहनों पर निर्भर रहने को मजबूर हैं।   ज्ञापन में यह भी अनुरोध किया गया कि फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, तेजस राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत और अनन्या एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के डिब्बों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की गई, ताकि आम यात्रियों को राहत मिल सके।   किशन मेहरोत्रा ने विश्वास जताया कि यदि रेल मंत्रालय इस मांग को स्वीकार करता है, तो यह कदम इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। इससे न केवल रेल मंत्रालय को भारी राजस्व प्राप्त होगा, बल्कि फतेहपुर के रेल यात्रियों का वर्षों पुराना सपना भी साकार होगा। इस अवसर पर अनिल वर्मा, चंद्रप्रकाश बब्लू गुप्ता, चन्दन सिंह चौहान, विनोद साहू, माधवेंद्र प्रताप सिंह, नरेश गुप्ता, विक्रम सिंह, राहुल साहू, अभिषेक रायजादा, सेराज अहमद खान, प्रभाकर सिंह चौहान सहित अनेक रेलयात्री और उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इस महत्वपूर्ण रेल संपर्क की आवश्यकता पर जोर दिया!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन