Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

डीएम घनश्याम मीणा ने कहा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

खेत में मिला शव

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी के फर्रुखाबाद में लापता मजदूर का मिला तालाब में शव, परिजनों ने लगाया हत्या कर शव को फेकने का आरोप!

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Apr 28, 2025
Post views : 89

यूपी के फर्रुखाबाद में लापता मजदूर का मिला तालाब में शव, परिजनों ने लगाया हत्या कर शव को फेकने का आरोप!

    उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद : दरअसल जनपद फर्रुखाबाद में बीते दो दिनों से लापता मजदूर का शव तालाब में उतराता मिला, शव के मिलने की खबर फैलती है मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लग गई सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव को पानी से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है मृतक की पत्नी सीमा ने बताया कि थाना कादरी गेट के नारायणपुर सूर्य मंदिर के पास के रहने वाले करीब 32 साल के सागर जाटव पुत्र रामशरण मजदूरी का कार्य करता था बीते 26 अप्रैल की शाम 5 बजे से सागर लापता हो गया पत्नी सीमा ने थाना कादरी गेट में गुमशुदगी की शिकायत की थी लापता होने की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई थी सोमवार को सागर का शव कोतवाली फतेहगढ़ के बेबर रोड नलकूप कॉलोनी के सामने सड़क किनारे उतराता मिला पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया मृतक सागर जाटव के परिजन मौके पर पहुंचे मृतक की मां कमलेश व पत्नी सीमा का रो-रो कर बुरा हाल है मृतक चार भाईयों में सबसे बड़ा था, दो बहनों का विवाह हो चुका है मृतक की पत्नी सीमा ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है घटना की सूचना मिलने पर CO ऐश्वर्या उपाध्याय पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं CO सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि जांच पड़ताल शुरू की गई है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन