Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उन्नाव में सपा का प्रदर्शन, रामजीलाल सुमन पर हमले के विरोध में उतरें कार्यकर्ता

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, May 1, 2025
Post views : 143

सपा नेताओं नें जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान✍️

उन्नाव। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर जिलाधिकारी के कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा की तरफ से जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन पत्र सौंपा गया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इसी दरमियान समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम किया। जिलाध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने सरकार और प्रशासन पर सांसद पर हमला करने वाले अराजक तत्वों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।

भाजपा ने हमेशा दलितों पर किया अपमान

राजेश यादव ने कहा कि जब से केन्द्र मे हो या फिर यूपी में भाजपा सरकार आई है तब से दलितों पर अत्याचार की मामलें बहुत बढ़ गए है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग बाबा साहब का अपमान करते हैं दलितों का अपमान करते हैं यहां तक की चार बार के हमारे दलित सांसद रामजीलाल सुमन पर बीजेपी के लोगों ने हमला किया। ऐसे में उनकी मानसिकता दिखती है कि किस तरीके से वह दलितों के और संविधान के खिलाफ हैं।

जय भीम कहने पर भाजपा के लोग करते हैं मारपीट

पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से जाति जनगणना की मांग करती रही लेकिन केंद्र सरकार इसको लेकर तैयार नहीं हुयी थी। आगे कहा की अगर कोई जय भीम कहता है तो उसके साथ भाजपा के लोग मारपीट करते हैं। वहीं उन्होंने अखिलेश यादव और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आधी फोटो लगाई जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी की साजिश बताया और कहा की यह लोग कुछ भी कर सकते हैं। आगे उन्होने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा से बाबा साहब का सम्मान किया है और आगे भी सम्मान करते रहेंगे।

पूर्व राज्यमंत्री सुधीर रावत ने कहा कि जनता ने अपनी तरीके से मन बना लिया है कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाना है और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नियाज अहमद , सीके त्रिपाठी, पूर्व विधायक उदयराज यादव, सुंदरलाल लोधी, बदलू खां, मुन्ना अल्वी, शरीफ खान, अमन अंजुम, राहुल अग्निहोत्री, हेमंतपाल, सैफ खान समेत अन्य सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन