Sat 31 Oct 2026

ब्रेकिंग

14 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेची

जिलाधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का अपर जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

नवनियुक्त जिला सचिवों का अंकित सिंह परिहार ने किया स्वागत

रात के अंधेरे में खोद डाली जमीन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: मुख्तार अंसारी की मौत की जांच मामले में बेटे उमर को लगा बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, May 1, 2025
Post views : 222

मुख्तार अंसारी की मौत की जांच मामले में बेटे उमर को लगा बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका!

  नई दिल्ली : दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत की जांच मामले में बेटे उमर अंसारी की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया उत्तर प्रदेश के दबंग नेता रहे मुख्तार अंसारी की बीते साल यूपी की बांदी जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी उमर ने शुरुआत में ही पने पिता मुख्तार अंसारी के लिए सुरक्षा की मांग की थी, साथ ही उन्होंने उन्हें उत्तर प्रदेश से बाहर की जेल में भेजे जाने का अनुरोध किया था, पिता मुख्तार की मौत के बाद उमर ने इस मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की मांग की थी न्यायमूर्ति MM सुंदरेश और न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की पीठ ने कहा कि चूंकि याचिका मूल रूप से उमर के पिता के जीवित रहते ही दायर की गई थी इसलिए पीठ ने उनकी मृत्यु के बाद कार्यवाही जारी रखने में अनिच्छा व्यक्त की इस मामले को लेकर पीठ ने उमर से कहा कि वह किसी भी कानूनी कार्यवाही के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएं. उमर ने दावा किया कि हालांकि उनके पिता की मौत की न्यायिक जांच की गई थी, लेकिन उन्हें अब तक रिपोर्ट नहीं मिली   बीते साल जुलाई में उमर ने दावा किया था कि उसके पिता को दिए गए भोजन के माध्यम से उन्हें "ज़हर" दिया गया था. इसके साथ ही उन्हें जरूरी मेडिकल सेवाएं भी नहीं दी गई थीं जिसकी वजह से हिरासत में ही मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी उमर अंसारी ने साल 2023 में एक याचिका दायर कर यूपी के बांदा जेल में बंद अपने पिता मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को खतरा होने का आरोप लगाया था, बीते साल 28 मार्च को मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र से 5 बार विधायक रहे अंसारी की बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी, उमर के वकील ने दलील दी थी कि उनके मुवक्किल को अपने पिता की सुरक्षा को लेकर जो डर था!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन