छूटे हुए एवं पहली बार मतदान के लिए पात्र युवा मतदाताओं का नाम मतदाता स : छूटे हुए एवं पहली बार मतदान के लिए पात्र युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के दिए निर्देश। ब्यूरो रिपोर्ट
आसिम अज़ीज़
Sat, Oct 17, 2026
छूटे हुए एवं पहली बार मतदान के लिए पात्र युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के दिए निर्देश।
ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर
रामपुर। जनपद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजकीय रजा इंटर कॉलेज में मतदाता पंजीकरण बूथों का किया निरीक्षण,
छूटे हुए एवं पहली बार मतदान के लिए पात्र युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के दिए निर्देश।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में विधानसभा निर्वाचन नामावली में छूटे हुए पात्र मतदाताओं एवं पहली बार मतदान के लिए पात्र युवा मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया ने राजकीय रजा इंटर कॉलेज में बनाए गए बूथ संख्या-189 से 199 का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देशित किया कि निर्वाचन नामावली में नाम दर्ज कराने से छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं का नियमानुसार पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मतदाता पंजीकरण से संबंधित कार्यों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने तथा पात्र नागरिकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें।
Tags :
Rampur news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन