Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

जल निकासी भी होगी बेहतर

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: पड़ोसी के घर खेलने गई 12 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने जबरन किया दुष्कर्म,माँ के तहरीर पर मुकदमा दर्ज आरोपी गिरफ्तार!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Mar 23, 2025
Post views : 204

पड़ोसी के घर खेलने गई 12 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने जबरन किया दुष्कर्म,माँ के तहरीर पर मुकदमा दर्ज आरोपी गिरफ्तार!

[video width="848" height="480" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250323-WA0022.mp4"][/video]   उत्तर प्रदेश फतेहपुर में एक किशोरी खेलने के लिए पड़ोसी के घर गई,पड़ोसी ने बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।घर पहुची बच्ची की हालत गंभीर देखकर जब परिजन ने पूछताछ किया तो बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार के लोगों को बतायी।बच्ची की माँ के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।   जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाना पुलिस को तहरीर दिया कि उसकी 12 साल की बच्ची विगत चार दिन पहले पड़ोसी के घर खेलने के लिए गई थी।जब बेटी घर आई तो उसके कपड़े में खून लगा था और हालत खराब रही।जब बेटी से पूछताछ किया गया तो बेटी ने बताया कि वह खेलते समय पड़ोसी ने घर बुलाया और जबरन मुंह दबकर दुष्कर्म किया।जबरन दुष्कर्म करने के बाद किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया था।जिसके बाद बेटी को लेकर थाना पुलिस में तहरीर दिया।   थाना प्रभारी प्रमोद कुमार मौर्य ने बताया कि एक 12 साल की बच्ची के साथ एक युवक झुरी उर्फ राजेश 40 वर्ष ने अपने घर के अंदर जबरन दुष्कर्म किया।बच्ची के माँ के तहरीर पर दुष्कर्म,पॉस्को एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया गया है।   दुष्कर्म करने वाले आरोपी झुरी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही किया गया है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन