Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: ट्रेन में सीट देने के बदले वसूले 500 थे रुपये, फिर घर लौटने के लिए वापस किए 300, दो TTE के खिलाफ कार्यवाही,सस्पेंड!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Jun 17, 2025
Post views : 143

ट्रेन में सीट देने के बदले वसूले 500 थे रुपये, फिर घर लौटने के लिए वापस किए 300, दो TTE के खिलाफ कार्यवाही,सस्पेंड!

    उत्तर प्रदेश प्रयागराज : दरअसल मेरठ जा रही संगम एक्सप्रेस में सीट के बदले रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने एक्शन लिया है, चेकिंग स्टाफ में तैनात TTE सुशील कुमार और हितेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है, मामले की विभागीय जांच भी बैठा दी गई है. यह कार्रवाई घूस मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद लिया गया है आपको बता दें कानपुर के रहने वाले डॉ. विशाल शर्मा जनरल टिकट लेकर मेरठ जा रही संगम एक्सप्रेस में चढ़े थे, उन्होंने टीटीई से निवेदन किया कि उन्हें खाली सीट दे दी जाए, चेकिंग स्टाफ ने पहले तो मना कर दिया, लेकिन बाद में TTE ने दूसरों को सीट देकर पैसे लेने शुरू कर दिए. डॉ. शर्मा ने आरोप लगाया कि टीटीई ने उनसे भी 500 रुपये लिए. जब उन्होंने कहा कि उनके पास घर जाने के पैसे नहीं बचेंगे तो 300 रुपये लौटा दिए और एसी इकोनॉमी कोच में सीट दे दी, डॉ. विशाल शर्मा कानपुर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष हैं उन्होंने रेलवे के जन संपर्क अधिकारी को फोन किया हालांकि, उनकी पीआरओ से फोन पर बात न हीं हो पाई. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो पोस्ट कर रेलमंत्री और डीआरएम से शिकायत की इसका वीडियो भी एक्स पर अपलोड कर दिया, इसके बाद वीडियो वायरल हो गया, इसके बाद सक्रिय हुए रेलवे ने DRM प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के निर्देश पर दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो देखने के बाद प्रथम दृष्टया विभाग ने सीआईटी सुशील कुमार और उप SIT हितेंद्र सिंह को दोषी पाया है और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, वीडियो और आरोपों की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन