Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: आँवला के अलीगंज में जहरीली शराब ने एक के बाद एक निगल ली दो की जिंदगी तीसरे का इलाज जारी,हरियाणा के फ़रीदाबाद से लाई गई थी शराब!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Aug 30, 2025
Post views : 111

आँवला के अलीगंज में जहरीली शराब ने एक के बाद एक निगल ली दो की जिंदगी तीसरे का इलाज जारी,हरियाणा के फ़रीदाबाद से लाई गई थी शराब!

[video width="848" height="478" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250830-WA0025-1.mp4"][/video]

बरेली व्यूरो मुनीश गुप्ता

  उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र में हरियाणा के फ़रीदाबाद से भगवानदास द्वारा लाई जहरीली शराब बन गई मौत का कारण।शुक्रवार सुबह भगवानदास व रामबीर और सूरजपाल ने शराब में स्प्राईट मिलाने के बाद ट्यूबल पर बैठ कर सेवन किया पाँच घंटों बाद हालत बिगड़ने पर तीनों व्यक्तियों को नजदीक के अस्पताल में उपचार वास्ते भर्ती कराया गया जहाँ शुक्रवार सायं 6,00 बजे रामबीर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि भगवानदास और सूरजपाल का इलाज जारी था कि शनिवार सुबह उपचार के दौरान सूरजपाल की भी दर्दनाक मौत हो गई भगवानदास का उपचार अभी जारी है।   घटना की सूचना पर आँवला तहसील प्रशासन के उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार आंवला ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से बात चीत कर पूर्ण घटना की जानकारी ली जहाँ ज्ञात हुआ कि भगवानदास हरियाणा के फ़रीदाबाद में काम करता है जहाँ से लौटते समयं शराब की बोतल साथ ले आया जिसको तीनों व्यक्तियों ने स्प्राईट में मिला कर पिया था।जायजा लेने पहुँचे अधिकारियों ने संबंधित विभागिए कर्मचारियों को निष्पक्ष जाँच पड़ताल करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।दर्दनाक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।   ग्राम वासियों में इस घटना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है लोग खुलेआम बिक रही अवैध शराब और उससे होने वाले खतरों को लेकर आक्रोषित हैं।प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी टीम गठित कर जाँच कराई जा रही है दोषियों को किसी भी दशा में बक्षा नहीं जाएगा।   बाइट-: नितिन कुमार सीओ आँवला बरेली

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन