Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: राजधानी में पत्नी ने प्रेमी से करवा दी पति की हत्या; सिर-पीठ में मारी गोली, लखनऊ के प्रमोद गौतम हत्याकांड का खुलासा!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Oct 28, 2025
Post views : 155

राजधानी में पत्नी ने प्रेमी से करवा दी पति की हत्या; सिर-पीठ में मारी गोली, लखनऊ के प्रमोद गौतम हत्याकांड का खुलासा!

    उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल राजधानी लखनऊ में पुलिस लाइन के संविदा कर्मी प्रमोद गौतम हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है, वारदात अवैध संबंध को लेकर हुई थी. पत्नी ने ही अपने प्रेमी के हाथों पति की हत्या करवाई थी, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तमंचा और बाइक भी बरामद कर लिया है. वारदात 25 अक्टूबर को बीकेटी इलाके में आउटर रिंग रोड पर हुई थी, पुलिस ने मंगलवार को घटना का पर्दाफाश किया, एडीसीपी अमोल मुकुट ने बताया कि हत्या के बाद पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची थी. इस दौरान प्रमोद गौतम की पत्नी चांदनी के चेहरे पर कोई भी दुख या तनाव नहीं था. इससे पुलिस को उस पर संदेह हुआ. हिरासत में लेकर कड़ाई से उससे पूछताछ की गई तो उसने पूरा राज उगल दिया. बताया कि उसने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी, एडीसीपी ने बताया कि चांदनी की दोस्ती रॉन्ग नंबर के जरिए बच्चा लाल गौतम से हो गई थी. इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी. जुलाई में महिला की ननद की शादी थी. इस दौरान बच्चा लाल करीब एक सप्ताह तक चांदनी के घर में रुका. शादी की तैयारियों में मदद की. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. इस बीच दोनों में अवैध संबंध हो गए. पुलिस के अनुसार बच्चा लाल गौतम चांदनी को लेकर दिल्ली गया था. महिला ने घरवालों से कहा था कि वह अपनी सहेली के साथ मजदूरी करने जा रही है. दोनों लगभग 20 दिन तक दिल्ली में साथ रहे. इसके बाद चांदनी लखनऊ लौट आई थी. दोनों के अवैध संबंधों में प्रमोद गौतम रुकावट बना था. लिहाजा दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची. 25 अक्टूबर को बीकेटी इलाके में बच्चा लाल गौतम ने प्रमोद को बुलाया. प्रमोद बाइक से वहां पहुंचा. इसके बाद दोनों ने साथ बैठकर शराब पी. उसने प्रमोद को जान-बूझकर ज्यादा शराब पिलाई जिससे वह नशे में धुत हो जाए. प्रमोद के पूरी तरह नशे में होने पर बच्चा लाल ने अवैध तमंचे से उसके सिर और पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस की पूछताछ में प्रेमी बच्चा लाल ने खुलासा किया कि चांदनी ने ही उस पर पति की हत्या करने का दबाव बनाया था. उसने धमकी दी थी कि यदि वह उसके पति को नहीं मारेगा तो वह किसी और से उसकी हत्या करवा देगी. इसके बाद उसने हत्या की योजना बनाई, पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालने की कोशिश की. चांदनी ने बताया कि तमंचा प्रेमी लेकर आया था, जबकि प्रेमी का कहना था कि हथियार का इंतजाम महिला ने पहले ही कर रखा था. फिलहाल पुलिस ने चांदनी और बच्चा लाल गौतम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार चांदनी से जानकारी मिली है कि वह पति से दुखी थी. उसका पति शराबी था,वह अक्सर उसे मारता-पीटता था, इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची, पुलिस ने वारादात में इस्तेमाल तमंचा और प्रमोद की बाइक बरामद कर ली है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन