Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: गन्ना समिति द्वारा चलाए जा रहे सात दिवसीय त्रुटि सुधार सट्टा प्रदर्शन मेले का हुआ समापन!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Sep 25, 2025
Post views : 242

गन्ना समिति द्वारा चलाए जा रहे सात दिवसीय त्रुटि सुधार सट्टा प्रदर्शन मेले का हुआ समापन!

 

बरेली व्यूरो मुनीश गुप्ता 

  दरअसल उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के फरीदपुर ब्लाक परिषर में गन्ना समिति द्वारा 17 सितम्बर से चलाए जा रहे सात दिवसीय त्रुटि सुधार सट्टा प्रदर्शन मेले का दिलीप सैनी जिला गन्ना अधिकारी बरेली द्वारा समापन किया गया।जिला गन्नाधिकारी ने मेले में पहुँचे कृषकों को अधिक गन्ना फसल पैदावार की सलाह दी वहीं उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी कृषक भाई का कोई संशोधन कार्य शेष रहे गया हो तो वह 30 सितंबर तक अवश्य ठीक करा लें अन्यथा उसके बाद कोई भी त्रुटि सुधार नहीं हो सकगा।वहीं श्री सैनी ने कृषकों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में चल रहे शरदकालीन गन्ना बुवाई में अधिक से अधिक क्षेत्रफल में उन्नतशील प्रजातियों की गन्ना बुवाई ट्रेंच विधि से करें इसके साथ साथ सहफ़सली खेती के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी। मेला समापन में आलोक मिश्रा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक फरीदपुर,सर्वेश शर्मा सचिव फरीदपुर,उपेंद्र कुमार उपाध्याय सहायक महाप्रबंधक गन्ना द्वारिकेश शुगर मिल लि0,तथा चीनी मिल व गन्ना समिति कर्मचारीगण उपस्थित रहे!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन