Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

जल निकासी भी होगी बेहतर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बेकाबू स्कॉर्पियो ने 5 को कुचला, मां-बेटी सहित 3 की मौत, दिल्ली-देहरादून हाईवे पार करते समय हादसा!

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Mar 18, 2025
Post views : 171

बेकाबू स्कॉर्पियो ने 5 को कुचला, मां-बेटी सहित 3 की मौत, दिल्ली-देहरादून हाईवे पार करते समय हादसा!

  उत्तर प्रदेश मेरठ : दरअसल मेरठ जिले से गुजरने वाले दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया बेकाबू स्कॉर्पियो ने पैदल ही हाईवे पार कर रही मां-बेटी और एक महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं बेकाबू स्कॉर्पियो ने एक बाइक को भी टक्कर मार दी, जिस पर सवार पुरुष और महिला घायल हो गए हैं इनका इलाज कराया जा रहा है दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया यह हादसा दौराला थाना क्षेत्र के वलीदपुर गांव के पास की है मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की देर रात दिल्ली-देहरादून हाईवे पर देहरादून की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो ने यह एक्सीडेंट किया है गांव वलीदपुर की रहने वाली सविता और उनकी मां उषा, साथ में केला देवी गांव लौट रही थीं गांव के सामने पहुंचने पर वे तीनों पैदल ही हाईवे पार करने लगीं इसी दौरान देहरादून की तरफ से काले रंग की बेकाबू स्कॉर्पियो ने तीनों को कुचल दिया तीन लोगों को रौंदने के बाद स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही बाइक को भी टक्कर मार दी इसके बाद ड्राइवर वहां से फरार हो गया   घटना की सूचना पर मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया स्कॉर्पियो को कब्जे में लिया गया है मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, SP देहात राकेश कुमार ने बताया कि आसपास लगे CCTV फुटेज जुटाए जा रहे हैं, ताकि ड्राइवर की पहचान हो सके उसकी तलाश में पुलिस की टीमें भी लगाई गई हैं उन्होंने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है घायलों का इलाज चल रहा है दुर्घटना दुखी करने वाली है, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन