Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: धर्म,फर्ज और कर्तव्य निभाते हुए खुद्दार फूलमती 6 माह के नवजात के साथ तपती धूप में सजा रही फलों की दुकान,निराश,हताश व हार मानने बालों के लिए बनी प्रेरणा स्रोत!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Sep 21, 2025
Post views : 115

धर्म,फर्ज और कर्तव्य निभाते हुए खुद्दार फूलमती 6 माह के नवजात के साथ तपती धूप में सजा रही फलों की दुकान,निराश,हताश व हार मानने बालों के लिए बनी प्रेरणा स्रोत!

 

बरेली ब्यूरो मुनीश गुप्ता 

  दरअसल उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के नगर फरीदपुर में स्टेशन रोड स्थित सीएएस इंटर कॉलेज के सामने तपती धूप ओर भीषण गर्मी में फूलमती अपने 6 माह के नवजात बच्चे के साथ खुले आसमान में कई दिनों से फलों की दुकान सड़क पटरी (फड़)पर सजाकर खुद्दारी एवं मातृ शक्ति का समाज को परिचय देते हुए बीमार पति व परिवार पालन पोषण की जिम्मेदारी का फर्ज निभा रही है।फूलमती ने बताया कि पति गंभीर रूप से बीमार है जिनका इलाज कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,,12 बर्षीय बेटी और 5 बर्षीय बेटे के अलावा तीसरा नवजात बच्चा फूलमती के साथ रहता है।दूध पिलाने के कारण फूलमती उसे अपने साथ मजबूरन रखकर सुबह से देर शाम तक स्टेशन रोड की पटरी पर केला, सेब,अमरुद आदि फलों की दुकान सजाकर खुले आसमान में दुकानदारी की आस में बैठ रही है।फूलमती ने बताया कि दुकान लगाने को उसके पास ठेला आदि संसाधनों की सुविधा नहीं है जिसके चलते वह सड़क की पटरी-जमीन पर फलों की दुकान सजाकर तपती धूप में फल बेचकर पति का इलाज कराने व परिवार का पालन पोषण करने को खुद्दार जीवन यापन कर रही है और हार मानकर व हताश होने बाले निराश हो चुके लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत साबित हो रही है।फूलमती की पीड़ा को देखते हुए नगर क्षेत्र के तमाम लोगों ने शोसल मीडिया के जरिए फूलमती का सहयोग करने की अपील की है।वहीं लोगों ने आपसी वार्ता में यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को ऐसी स्थिति में पीड़िता की आर्थिक सहायता करनी चाहिए जो फर्ज,धर्म और कर्तब्य का पालन करते हुए खुद्दारी से कार्य करने को मजबूर है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन