Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

परखी बिक्री

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बाढ़ प्रभावितों को मदद : 120 परिवारों को मिली राहत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Sep 13, 2026
Post views : 120

परियर में मेडिकल कैंप भी लगा, दवाएं बांटकर विधायक बोले- जरूरत के समय हर मदद पहुंचाएंगे

उन्नाव। गंगा कटरी में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए रविवार को परियर में राहत सामग्री बांटी गई। बाबू बंगला, चंडी बंगला और पनपथा के 120 परिवारों को जरूरत का सामान दिया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच की गई और जरूरतमंदों को दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।परियर स्थित बाबा बलखंडेश्वर मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। क्षेत्रवासियों ने विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि गंगा कटरी के कई परिवार बाढ़ के कारण परेशानी झेल रहे हैं। ऐसे समय में उनकी जरूरतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों से भी बात कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

स्वास्थ्य जांच के साथ बांटी दवाएं

राहत कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कैंप भी लगाया गया। इसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के बाद चिकित्सकीय जरूरत वाले लोगों को आवश्यक दवाएं दी गईं। इससे ग्रामीणों को राहत सामग्री के साथ स्वास्थ्य संबंधी मदद भी एक ही स्थान पर मिल सकी। राहत सामग्री मिलने पर प्रभावित परिवारों ने कार्यक्रम के आयोजकों और विधायक का आभार जताया। ग्रामीणों ने बाढ़ के दौरान सामने आ रही दिक्कतों से भी अवगत कराया। इस दौरान एसडीएम राजेश विश्वकर्मा, रवि मिश्रा, पूर्व प्रधान देवी प्रसाद, परियर प्रधान सुरेश वर्मा, प्रधान भजन लाल, पूर्व प्रधान सुंदर लाल, पत्रकार ज्ञानेंद्र सिंह, पत्रकार राधेश्याम अवस्थी, मरौदा मझवारा प्रधान आलोक तिवारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन