Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

ढोल-नगाड़ों के साथ गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालु

बकाया कर जमा कराने में उन्नाव पालिका को मिली रफ्तार

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

PWD एवं राजस्व विभाग ने की पैमाइस : सीबीजी प्लान्ट एवं गौशाला आवागमन वास्ते बनेगा 290,मीटर लम्बा और 20 मीटर चौड़ा मार्ग

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Mar 19, 2026
Post views : 310

यूपी के बरेली जनपद में फरीदपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिमरा केशवपुर में स्थित निर्माणाधीन सीबीजी गैस प्लान्ट एवं गौशाला में आवागमन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सड़क निर्माण के आदेशा पर मौके पर पहुँची पीडबल्यूडी व राजस्व विभाग की टीम ने घंटों पैमाइस की।

बीसलपुर रोड से प्लान्ट व गौशाला के पूर्व में बंजर पड़ी ग्राम सभा की कई बीघा जमीन की पैमाइस कर चिन्हित की गई।

पैमाइस पीडबल्यूडी के ओमकार सिंह व राजस्व विभाग के कानूनगो ढकनी परिक्षेत्र नरायन लाल के नेतृत्व में करीब दो घण्टों तक की गई जहाँ पीडबल्यूडी के जेई आमोद कुमार,आमीन समेत हल्का लेखपाल प्रीति रस्तोगी,गुड्डु,ठेकेदार आदि समेत कई ग्रामीण तथा पट्टेदार किसान मौजूद रहे।

पीडबल्यूडी के ओमकार ने बताया कि जो किसान अपने खेत की धान की फसल उठाने के बाद बेस्टेज पुराल को आग लगा दिया करते थे जिस पर किसानों को सरकार की कार्यवाही का खामियाजा भुगतना पड़ता था किन्तु अब सीबीजी प्लान्ट में किसान अपने धान की फसल के बेस्टेज पुराल को बेंचकर धन कमा सकेंगे जिससे यहाँ गैस बनाने का कार्य भी किया जा सकेगा।किसानों के वाहनों को प्लान्ट तक आने-जाने में कठिनाइयों से बचाने के लिए 290 मीटर लम्बा और 20 चौड़ा मार्ग बनाने की शुरुआती प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है जो दीपावली तक सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण करने का अनुमान लगाया जा रहा है।

सड़क निर्माण से पूर्व सड़क के दोनों ओर मोटी दीबारें ख़डी की जाएंगी ततपश्चात मार्ग 7 मीटर सड़क के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर की पटरी रहेगी जिससे वाहनों का आवाग्न हो सकेगा।

वहीं विभागिए अधिकारी ने यह भी बताया कि इस सड़क निर्माण में प्लान्ट की ओर जगह-जगह तीन पुलियों के सहारे सड़क निर्माण किया जाएगा पैमाइस के मौके पर प्रधान पति प्रेमपाल भी मौजूद रहे।

Tags :

Bareilly news

Breaking Bareilly

Breaking Uttar Pradesh

Uttar Pradesh news

The Lucknow Times

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन