Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बेटे की शादी से पहले पिता की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत : शाहजहांपुर से घर लौटते समयँ हुआ दर्दनाक हादसा

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Feb 10, 2026
Post views : 389

उत्तर प्रदेश बरेली : जनपद में नगर फतेहगंज पूर्वी की बिलपुर रेलवे स्टेशन से पूर्व ट्रेन से कटकर 43 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही घर में बजने बाली शहनाइयों की गूंज मातम में बदल गयीं।

दरअसल बरेली के नगर फतेहगंज पूर्वी से सटे जिला शाहजहांपुर कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम लाईखेड़ा निवासी जिलानी पुत्र सफीउल्लाह खान की फतेहगंजपूर्वी थाना क्षेत्र में बिलपुर क्रॉसिंग संख्या 344 के आउटर पास मंगलवार तड़के दर्दनाक ट्रेन हादसे में मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मृतक के बेटे शादी की तैयारियाँ मातम में बदल गयीं और कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार अँधेरे तड़के शाहजहांपुर से बरेली जाने बाली किसी ट्रेन में सवार हो गया बिलपुर रेलवे स्टेशन के आउटर सिंग्नल के पास ट्रेन धीमी गति होने पर जिलानी द्वारा छलांग लगाकर उतरने का प्रयास किया जाना माना जा रहा है जिस कारण ट्रेन की चपेट में आने से जिलानी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

रेलवे ट्रैक करीब से गुजर रहे किसी राहगीर ने रेलवे ट्रेक पर क्षत-विक्षत शव पड़ा होने की रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर दी जहाँ सूचना पर आरपीएफ व स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आस पास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराई जहाँ पहुँचे मृतक के भाई ने मृतक की पहँचान लाईखेड़ा निवासी जिलानी के रूप में की।

परिजनों ने बताया कि अगले माह 31 मार्च को जिलानी के बेटे की शादी थी जिसके चलते उत्साहित परिजन भी शादी की तैयारियों में जुटे थे।शादी के सिलसिले में जिलानी अपनी ससुराल शाहजहांपुर शादी कार्ड बाँटने गए हुए थे जहाँ से संभवतःलौटते समयँ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

थाना प्रभारी निरिक्षक संतोष कुमार नेबताया कि मृतक संभतः बेटे की शादी के कार्ड बांटने गया था जो बापस घर लौट रहा था किसी ट्रेन से गिरकर या छलांग लगाने पर घटना होना माना जा रहा है शव की शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम हेतु भेज घटना की जांच की जा रही है।दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है गाँव में शोक-सन्नाटे का माहौल है।

Tags :

The Lucknow Times

Bareilly breaking

Incident Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन