Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पहली शादी कायम, फिर दूसरा निकाह : अब तलाक के लिए दबाव

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Oct 9, 2026
Post views : 205

दहेज में ब्रेजा कार मांगने का आरोप, विवाहिता से मारपीट के मामले में पति समेत तीन पर रिपोर्ट

उन्नाव। सफीपुर की रहने वाली जेबा की शादी को तीन साल भी पूरे नहीं हुए थे कि उसका वैवाहिक जीवन विवादों में घिर गया। जेबा का आरोप है कि पति ने उसे तलाक दिए बिना ही दूसरी महिला से निकाह कर लिया। अब ससुराल वाले उस पर तलाक से जुड़ी लिखापढ़ी करने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट और धमकी देने का भी आरोप है। मामले में सफीपुर कोतवाली पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

शादी के बाद से शुरू हुआ विवाद

किला बाजार निवासी जेबा के मुताबिक उसका निकाह 30 सितंबर 2023 को हरदोई के मल्लावां निवासी शहरूम के साथ हुआ था। निकाह में मायके वालों ने करीब सात लाख रुपये अपनी हैसियत के मुताबिक खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे और ब्रेजा कार की मांग करने लगे। जेबा का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसे लगातार ताने दिए जाते थे। गालीगलौज और मारपीट के साथ खाने-पीने को लेकर भी परेशान किया जाता था। मायके वालों ने कई बार बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।

घर से निकाला, फिर भी रिश्ते को बचाने की कोशिश

जेबा ने पुलिस को बताया कि 11 मई 2025 को ससुराल में उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उसका सामान भी रख लिया गया और उसे केवल पहने हुए कपड़ों में घर से बाहर कर दिया गया। इसके बावजूद उसने परिवार बचाने की कोशिश जारी रखी। इसी बीच जेबा को जानकारी हुई कि उसके पति ने बिना उसे तलाक दिए हरदोई की रहने वाली एक महिला से 20 सितंबर 2026 को निकाह कर लिया है। इसके बाद विवाद और बढ़ गया।

पंचायत के नाम पर बुलाया, तलाक के कागज का दबाव

जेबा का आरोप है कि दूसरी शादी के बाद पति और ससुराल के लोग पंचायत के बहाने उसके पास पहुंचे। यहां उस पर तलाक की लिखापढ़ी करने का दबाव बनाया गया। उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ गालीगलौज और मारपीट की गई। महिला ने जान-माल की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। जेबा की तहरीर पर सफीपुर पुलिस ने पति शहरूम, वर्जीन और निजामुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन