Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

गंगाघाट पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज की रिपोर्ट

चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

ढोल-नगाड़ों के साथ गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालु

बकाया कर जमा कराने में उन्नाव पालिका को मिली रफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

लापरवाह रोडवेज चालक ने कार को टक्कर : मारने के बाद 20 मीटर तक घसीटा,बाल-बाल बचे दम्पति कार हुई छतिग्रस्त!

मुनीश गुप्ता

Tue, Nov 11, 2025
Post views : 357

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में थाना फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम पचोमी अड्डे पर प्रातः 9:30 बजे करीब बरेली की ओर जा रही मारुती कार को पीछे से आ रही रोडवेज चालक ने लापरवाही के साथ बस से टक्कर मार दी और कार को रोड वेज बस 20 मीटर तक घसीटती ले गई जिससे कार सवार/चालक गजेंद्र सिंह पुत्र कालीशंकर व उनकी पत्नी उमा भारती बाल बाल बच गए।घटना का धमाका सुनकर तमाम लोग घटना की ओर दौड़े जहाँ प्रत्येक्ष दर्शियों ने रोड वेज बस का नंबर नोट कर लिया रोडवेज बस चालक घटना को अंजाम देकर मौके से बस लेकर फरार हो गया जहाँ मौजूद प्रत्येक्ष दर्शियों ने बस नंबर युपी 27,टी 8195 बताया।

कार में सबार दम्पति ने पिथौड़ागढ़ के मोहल्ला जगदम्बा कॉलौनी निबासी बताया जो औरैया से पिथौड़ागढ़ जा रहे थे।गजेंद्र सिंह ने बताया कि वह पचोमी बस अड्डे पर पहुँचने पर उन्होंने अपनी कार के आगे चल रहे हैड्रा से ओवरटेक करते समयं पीछे से लापरवाही व तेजगति से आई रोडवेज बस ने टक्कर मारने के बाद 20 मीटर तक घसीटा जिससे कार में सवार दम्पति हड़बड़ा गए और चीखते चिल्लाते रहे जहाँ घटना की आवाज सुनकर तमाम लोग एकत्रित हो गए।घटना की सूचना तत्काल 112 को दी गई जहाँ 112 के पहुँचने से पूर्व रोड वेज चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।

उसके बाद घटना की जानकारी इंश्योंरेंस विभाग को दी ततपश्चात कार के छतिग्रस्त पहिये को बदलवाकर दूसरे पहुये के सहारे थाना फरीदपुर तक ले जाया जा सका!

Tags :

The Lucknow Times

Bareilly accident

Accident news Bareilly

Roadways accident

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन