Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ : चार के खिलाफ रिपोर्ट

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Oct 11, 2026
Post views : 130

राजेपुर में रात 10 बजे की घटना, विरोध और शोर मचाने पर हमले का आरोप

उन्नाव। घर के अंदर लेटी महिला के साथ छेड़छाड़ और फिर मारपीट का आरोप लगा है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के राजेपुर गांव का है। महिला की तहरीर के मुताबिक, रात में एक व्यक्ति दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ। विरोध करने और शोर मचाने पर मामला बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद चार लोगों ने घर पहुंचकर महिला के साथ मारपीट और गालीगलौज की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता जयदेवी ने पुलिस को बताया कि घटना पांच अक्तूबर की रात करीब 10 बजे की है। वह घर के अंदर लेटी हुई थी, तभी गांव में रहने वाले कुंवर पाल के बहनोई राम रतन ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया। आरोप है कि राम रतन ने उसका गला दबाया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो उसके पति और आसपास के लोग जाग गए।

घर पहुंचकर मारपीट करने का आरोप

जयदेवी के अनुसार, लोगों के इकट्ठा होने के बाद कुंवर पाल, अंकित, मधु और राम रतन उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और गालीगलौज की। इस दौरान उसे चोटें आईं। महिला ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

महिला की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने कुंवर पाल, अंकित, मधु और राम रतन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन