Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए : भारतीय किसान यूनियन चढूनी के दर्जनों किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा!

मुनीश गुप्ता

Mon, Nov 17, 2025
Post views : 153

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद बरेली के फरीदपुर में भारतीय किसान यूनियन चढूनी,के दर्जनों किसानों ने सोमवार एसडीएम कार्यालय पहुंचकर विभिन्न समस्याओं के समाधान व रिश्वत खोरों के प्रति जबरजस्त प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को सम्बोधित पाँच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

किसानों ने कहा कि समयँ-समयँ पर किसान मजदूर वर्ग,शोषित पीड़ितों,गरीबों के कल्याण हेतु समस्याओं को निरंतर उठाया जा रहा है।विभिन्न समस्याओं और समाज हित में प्रथम माँग में फरीदपुर ग्रामीण क्षेत्र के राजस्व ग्राम पंचायत जिही विकास खण्ड भुता में काफी समयँ से स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिस कारण गांव में गंदगी/जल निकासी की व्यवस्था बेहद खराब है गांव की नालियों की गंदगी गांव की गलियों में एकत्रित हो रही है।वहीं यह भी कहा कि ग्राम जिही में गाटा संख्या 311 तालाब की संख्या है पंचायत पंचवर्षीय समाप्त होने की ओर है किन्तु लापरवाही के चलते तालाब की साफ सफाई एवं खुदाई न होने से कूड़ा गंदगी से पटा हुआ है जिसमें 60 प्रतिशत गांव का गंदा पानी एकत्रित हो रहा है।इसके आलावा तालाब पटने से गांव के मोहल्लों की गलियों में भारी गंदगी एवं जल भराव है जिससे ग्रामीणों में बीमारियाँ फैलने का भय बना हुआ है ग्रामीण एवं बच्चों के आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उक्त समस्या से निजात दिलाने की माँग की।

वहीं दूसरी माँग में कहा ग्राम पंचायत जिही के श्मशान भूमि में गांव का गंदा पानी व कूड़ा करकट जाने के साथ अवैध कब्जा किए जाने कारण श्मशान भूमि का क्षेत्रफल सीमित हो चूका है।श्मशान भूमि की पैमाइस करवाकर चारदीवारी का निर्माण कराकर भर रहे गंदे पानी पर रोक लगाई जाए।

गांव में गंदे पानी के निकास के लिए चक मार्ग किनारे कच्चा नाला निर्माण कर नहर में पानी छोड़े जाने की व्यवस्था की जाए।गांव से नहर के बीच किसानों को फसल की सिंचाई का साधन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

तृतीय माँग में (1)नीतू(02) अनीता देवी(3) सोमवती (4) बुद्ध सेन,(5) राजकुमारी(6) नीलम(7)लक्ष्मी निवासी जिहि आदि पात्रों के राशन कार्ड बनाए जाए।अन्नपूर्णा भवन योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत जिही विकास खण्ड भुता,उपभोक्ता डोर टू डोर डिलीवरी व राशन वित्तरण व्यवस्था व सुरक्षा आदि सुनिश्चित कराकर उचित दर विक्रेता की दुकान निर्माण करने की मांग की।

फरीदपुर के ग्रामीण क्षेत्र व गांव में धूम रहे गौवंशों को सुरक्षित गौशालाओं में संरक्षित किया जाए ताकि किसानों की फसल व गांव में ग्रामीणों की जानमाल की सुरक्षा हो सके।

Tags :

Uttar Pradesh news

Breaking News

Bareilly news today

Fareedpur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन