Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में उपलब्धियों का हुआ प्रदर्शन

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला कर्मचारी की मौत

पत्नी ने फंदे से दी जान, खबर मिलते ही कोलकाता में तैनात फौजी पति ने भी की आत्महत्या

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गन्ना भरी ट्रालियाँ ट्रक की टक्कर के बाद : विपरीत दिशा में पलटी,तेज रफ्तार आ रही डबल डेकर बस की धमाकेदार टक्कर से मची चीख पुकार दर्जन भर यात्री घायल!

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के फरीदपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुद्वारा के पास मंगलबार रात्रि करीब साढ़े नौ बजे एक ट्रेक्टर के साथ गन्ना भरी दो ट्रालियां द्वारिकेश चीनी मिल जा रहीं थीं कि पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे गन्ना भरी दोनों ट्रालियां विपरीत दिशा में जाकर पलट गई।

घटना के बाद ट्रेक्टर चालक चोटिल हो गया ट्रेक्टर चालक ने भागकर जान बचाई।घटना के बाद बरेली जाने बाला यातायात बाधित हो गया।कुछ देर बाद हरदोई से मजदूरों को अबैध रूप से भरकर तेज रफ्तार लुधियाना जा रही डबल डेकर बस ने गन्ना समेत हाइवे पर पलटी पड़ी ट्रालियों में टक्कर मारी।धमाके के बाद बस में चीखपुकार मच गई कई यात्री खून से लथपथ हो गए इस घटना में लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए।

घटना के धमाके के बाद मौके पर पहुँचे प्रत्येक्ष दर्शियों ने घटना की सूचना थाना पुलिस और एम्बुलेंस को दी।सूचना के बाद पहुँची एम्बुलेंस द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु भेजा गया जहाँ यात्रियों ने बताया कि परिचालक ने किराया पहले ही बसूल कर लिया था।घटना में बस का अगला हिस्सा छतिग्रस्त हो गया घटना के बाद चालक एवं परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए।

घटना में गन्ना किसान व ट्रेक्टर ट्राली स्वामी का काफ़ी नुकशान हुआ है हाँलाकि घटना के समझौते के लिए बार बार प्रयास किया गया है।लोगों अनुसार बस चालक को नींद आने के कारण घटना घटित होना माना जा रहा है।फिलहाल थाना पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Tags :

Breaking news

Bareilly accident

Accident news

Times of Lucknow

Lucknow Times

Uttar Pradesh accident

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन