Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

थाना ए0एच0टी0यू0- वर्ष 2016 से अपहर्ता/गुमशुदा चल रही युवती को बरामद कर की गई विधिक कार्यवाही । ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आज “राजभाषा हिन्दी का महत्व एवं कार्यालयी कार्य में हिन्दी का प्रयोग” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्य

खाते से साफ हो गए दो लाख

कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

डॉ. अरविंद राजभर भी रहे मौजूद, कहा- सभी वर्गों में भाईचारा जरूरी : अमरोहा में अति पिछड़ा सम्मेलन: ओम प्रकाश राजभर बोले-समरसता से ही होगा समाज का विकास

आलम वारसी

Thu, Apr 30, 2026
Post views : 196

मुरादाबाद मंडल।। अमरोहा, 29 अप्रैल 2026। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को अमरोहा के ताज गार्डन, केलसा बाईपास में आयोजित अति पिछड़ा सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर भी मंच पर मौजूद रहे।

समरसता और एकता पर दिया जोर

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न जातियों एवं समुदायों के बीच आपसी सहयोग और सद्भाव से ही समाज में शांति और समग्र विकास संभव है। समाज को तोड़ने वाली ताकतों से सतर्क रहने की जरूरत है।

"सम्मान और सहयोग को बनाएं जीवन का आधार"

माननीय मंत्री ने सभी से अपील की कि वे सामाजिक समरसता को अपने जीवन का आधार बनाएं तथा सभी वर्गों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना रखें। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सदैव समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें, यही हमारी प्राथमिकता है।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि अति पिछड़ा समाज की भागीदारी के बिना विकास अधूरा है। शिक्षा, रोजगार और सम्मान दिलाना पार्टी का लक्ष्य है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मंच से नेताओं ने 2 जून को दिल्ली में होने वाली सामाजिक समरसता महारैली में भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

सम्मेलन के दौरान कई स्थानीय नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन