Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

थाना ए0एच0टी0यू0- वर्ष 2016 से अपहर्ता/गुमशुदा चल रही युवती को बरामद कर की गई विधिक कार्यवाही । ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आज “राजभाषा हिन्दी का महत्व एवं कार्यालयी कार्य में हिन्दी का प्रयोग” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्य

खाते से साफ हो गए दो लाख

कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

स्कूल की फीस में 3.15 लाख के गबन का आरोप : कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Sep 23, 2026
Post views : 13


क्लर्क पर हिसाब न देने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

उन्नाव। स्कूल में बच्चों से जमा कराई गई फीस का हिसाब मांगना प्रबंधक को भारी पड़ गया। करीब 3.15 लाख रुपये की फीस का हिसाब नहीं मिलने के बाद मामला पुलिस से होते हुए कोर्ट तक पहुंच गया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सदर पुलिस ने स्कूल के क्लर्क कन्हैया लाल वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रबंधक ने फीस की रकम में गड़बड़ी और हिसाब नहीं देने का आरोप लगाया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।आदर्श नगर निवासी राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह गदनखेड़ा-कौशिल्यापुरम स्थित महावीर प्रसाद जनक दुलारी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक हैं। उनके मुताबिक, कन्हैया लाल वर्मा को 9 दिसंबर 2024 को स्कूल में क्लर्क के पद पर रखा गया था। क्लर्क के जिम्मे विद्यार्थियों से फीस जमा कराने के साथ ही स्कूल के आय-व्यय और अन्य लेखा-जोखा का काम भी था। प्रबंधक का आरोप है कि इसी दौरान स्कूल में जमा फीस की 3,15,905 रुपये की रकम का हिसाब नहीं मिल पाया। कई बार जानकारी मांगने के बावजूद संबंधित क्लर्क की ओर से रकम का स्पष्ट ब्योरा नहीं दिया गया। इसके बाद उसने स्कूल आना भी बंद कर दिया।

पहले थाने में बुलाया गया, 15 दिन का समय मांगा

प्रबंधक के अनुसार, मामले की शिकायत पहले कोतवाली पुलिस से की गई थी। पुलिस ने कन्हैया लाल को थाने बुलाकर पूछताछ की। इस दौरान उसने कथित तौर पर एक समझौता पत्र देकर पूरा हिसाब देने के लिए 15 दिन का समय मांगा था। आरोप है कि तय समय बीतने के बाद भी न तो स्कूल को रकम का हिसाब दिया गया और न ही विवादित धनराशि वापस की गई।

घर जाकर हिसाब मांगने पर विवाद का आरोप

प्रार्थनापत्र में राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 10 दिसंबर 2025 की शाम करीब पांच बजे वह कन्हैया लाल के घर पहुंचे थे। मकसद स्कूल के हिसाब और उसके स्कूल नहीं आने की वजह पूछना था। आरोप है कि बातचीत के दौरान कन्हैया लाल नाराज हो गया और गाली-गलौज करते हुए दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रबंधक का यह भी आरोप है कि बाद में फोन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी। परिवार की ओर से भी उसके बाहर होने की जानकारी दी जाती रही।

कई जगह शिकायत के बाद कोर्ट की शरण

रकम का हिसाब और वापसी नहीं होने पर प्रबंधक ने पुलिस अधीक्षक के साथ जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की। इसके बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली सदर पुलिस ने आरोपी क्लर्क के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।पुलिस अब स्कूल के फीस रिकॉर्ड, जमा रकम और दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते समेत अन्य दस्तावेजों की जांच करेगी। जांच के बाद आरोपों की वास्तविक स्थिति साफ होगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन