Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रवि चौधरी ने कानून व्यवस्था पर की चर्चा : ग्रामीण एसपी से मिले रवि चौधरी, कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा पर हुई चर्चा

आलम वारसी 2

Tue, Sep 29, 2026
Post views : 113

मुरादाबाद।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि रवि चौधरी ने मंगलवार को एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा-27 मुरादाबाद देहात क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

रवि चौधरी ने क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने, आमजन की समस्याओं पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने से जुड़े मुद्दे ग्रामीण एसपी के समक्ष रखे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित माहौल मिलना और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान होना बेहद जरूरी है।

रवि चौधरी ने कहा, “मुरादाबाद देहात क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और बेहतर कानून-व्यवस्था को लेकर ग्रामीण एसपी से सकारात्मक चर्चा हुई है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और पुलिस-प्रशासन के सहयोग से जनसुरक्षा को और मजबूत किया जा सके। जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लगातार संबंधित अधिकारियों के सामने उठाया जाता रहेगा।”

मुलाकात के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आपसी समन्वय और आवश्यक कदमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन