Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

डीएम अविनाश सिंह ने दी शादी समारोह के लिए बड़ी राहत : तुरंत मिलेंगे गैस सिलेंडर,मौके पर ही दिए 8 सिलेंडर

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Apr 7, 2026
Post views : 464

बरेली : जनता दर्शन में आवेदन को त्वरित संज्ञान में हुए अब तक 225 लोगों को 725 वाणिज्यिक सिलेंडर कराए उपलब्ध।बरेली में आम समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर अविनाश सिंह लगा तार सक्रिय हैं इसी के चलते मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में एक अनोखा मामला सामने आया है जहाँ दो व्यक्तियों ने विवाह समारोह के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की जिस पर अविनाश सिंह ने मांग को तत्काल संज्ञान लेते हुए ऑयल कंपनी के सहयोग से मौके पर ही 8 वाणिज्यिक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए।

डीएम की इस त्वरित कार्रवाई से आवेदकों को बड़ी राहत मिलने के साथ प्रशासन कार्यशैली की सराहना भी हो रही है।

डीएम अविनाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में शादी-विवाह जैसे आयोजनों के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है ताकि किसी भी परिवार को परेशानी का सामना करना ने पड़े।

जिला पूर्ति अधिकारी अनुसार अब तक 225 आवेदकों को कुल 725 वाणिज्यिक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा चुके हैं।यह व्यवस्था खासतौर पर उन परिवारों के लिए राहतभरी साबित हो रही है जिनके यहां शादी जैसे बड़े कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

इसके अलावा जनपद की 91 गैस एजेंसियों पर 5 किलोग्राम वाले “छोटू”एलपीजी सिलेंडर भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। प्रशासन द्वारा एलपीजी बैकलॉग को जल्द खत्म करने एवं समयँ बद्ध डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि पीएनजी कनेक्शन लेने के इच्छुक लोग सीयूजीएल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैँ नए कनेक्शन पर विशेष छूट भी दी जा रही है।

Tags :

Bareilly news

Bareilly

Lpg cylinder problem

LPG gas shortage

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन