Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

दीपावली से पहले गलियों को चलने लायक बनाने की कवायद

ग्राहक बनकर शराब दुकानों पर पहुंचे आबकारी अधिकारी

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

खाने की थाली, सेहत पर सवाल : हाईवे के चर्चित ढाबे में खाद्य विभाग की जांच

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Oct 3, 2026
Post views : 246

आटा और पनीर के नमूने लिए, लैब रिपोर्ट से साफ होगी गुणवत्ता की तस्वीर

उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे से गुजरने वाले लोगों के बीच चर्चित इंडियन ढाबे पर शनिवार शाम खाद्य विभाग की टीम पहुंची तो वहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जांच शुरू हो गई। शाम करीब पांच बजे खाद्य विभाग की अधिकारी प्रियंका सिंह के नेतृत्व में टीम ने ढाबे में रखे खाद्य सामान की पड़ताल की। टीम ने खासतौर पर खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग, निर्माण और उपयोग की अवधि समेत दूसरे मानकों को देखा। जांच के दौरान टीम ने आटा और पनीर समेत कुछ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में आटे की उपयोग अवधि को लेकर सवाल सामने आए, जबकि पनीर की गुणवत्ता भी संदिग्ध बताई गई। हालांकि खाद्य पदार्थ मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं, इसका फैसला प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

रोज गुजरते हैं दूसरे जिलों के यात्री

कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर इंडियन ढाबा काफी व्यस्त और चर्चित ढाबों में माना जाता है। यहां स्थानीय लोगों के अलावा दूसरे जिलों से आने-जाने वाले यात्री भी भोजन के लिए रुकते हैं। हाईवे होने के कारण दूर-दराज से आने वाले लोगों की संख्या भी रहती है। ऐसे में यदि जांच में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ किसी तरह की लापरवाही या मानकों का उल्लंघन सामने आता है तो मामला सिर्फ एक ढाबे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यहां भोजन करने वाले यात्रियों की सेहत से भी जुड़ जाएगा। खासकर पनीर और आटे जैसे रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता खराब मिलने पर खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। यही वजह है कि अब लोगों की नजर प्रयोगशाला की रिपोर्ट पर रहेगी।

रिपोर्ट के बाद तय होगी कार्रवाई

खाद्य विभाग की टीम ने मौके से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक प्रयोगशाला की रिपोर्ट में यदि खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के विपरीत पाए जाते हैं तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नमूनों की रिपोर्ट आने तक किसी खाद्य पदार्थ को मानक से बाहर बताना जल्दबाजी होगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन