Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दो बाइकों की भिड़ंत में होमगार्ड समेत तीन घायल : इलाज के दौरान एक युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

मुनीश गुप्ता

Sat, Oct 3, 2026
Post views : 128

बरेली जनपद के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक होटल के सामने दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई इस जोरदार भिड़ंत में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए जिन्हे इलाज वास्ते अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान शिवम पुत्र धर्मपाल की मौत हो गई जबकि घायल होमगार्ड विजेंद्र व अजीम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार होमगार्ड विजेंद्र शर्मा पुत्र गंगासागर निवासी दोंद आलमपुर मीरगंज व अजीम अहमद पुत्र तौफीक अहमद निवासी शरीफ नगर,थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के साथ बाइक द्वारा मीरगंज से बरेली की ओर जा रहे थे।इसी दौरान सामने विपरीत दिशा से आ रही बाइक पर प्रदीप पुत्र रामचंद्र,शिवम पुत्र देशपाल निवासी गांव खिरका थाना फतेहगंज पश्चिमी निवासी व सुमित पुत्र धर्मपाल निवासी नगरिया सादात मीरगंज से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें होमगार्ड विजेंद्र,अजीम अहमद और 17 वर्षीय शिवम घायल हो गए।हादसे के बाद घायल शिवम को एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जबकि दो अन्य घायलों को बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है शुक्रवार सुबह शिवम की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया शिवम दो बहनों में अकेला भाई था परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेने के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Tags :

Breaking Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन