Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

द्वारिकेश चीनी मिल प्रबंधन ने फसल सुरक्षा हेतु : झटका मशीन/स्टील नेट लगाने पर वित्तत्रित किए अनुदान चेक।

मुनीश गुप्ता

Mon, Oct 12, 2026
Post views : 428

बरेली जनपद के फरीदपुर तहसील क्षेत्र में स्थित द्वारिकेश चीनी मिल द्वारिकेश धाम ने गन्ना किसानों की गन्ना फसल को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान से बचाने तथा गन्ना उत्पादन में वृद्धि करने के उद्देश्य से फसल सुरक्षा एवं आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है इसी क्रम में मिल द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी गन्ना किसानों को झटका मशीन/स्टील जाल लगाने हेतु छै: हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से अनुदान प्रदान किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में 146 किसानों को झटका मशीन/स्टील जाल पर दिये गये अनुदान के चेक वितरित किये गए।इसके अतिरिक्त 15 किसानों को 4 फीट दूरी पर बुवाई करने हेतु ट्रेंच रेजर भी अनुदान पर उपलब्ध कराये गए।चेक वित्तरण कार्यक्रम में जिला गन्ना अधिकारी बरेली दिलीप कुमार सैनी ने किसानों को अनुदान के चेक वित्तरित किये।

वहीं किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करके गन्ने की फसल तैयार करते हैँ लेकिन जंगली जानवरों द्वारा फसल को नुकसान पहुँचाये जाने से उनकी मेहनत और लागत दोनों प्रभावित होती है ऐसी स्थिति में फसल सुरक्षा के प्रभावी उपाय अपनाना अत्यन्त आवश्यक है।

उन्होंनें किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे गन्ने की फसल को सुरक्षित रखने के लिए झटका मशीन एवं स्टील जाल जैसी उपलब्ध तकनीकों का उपयोग करें और चीनी मिल द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उठायें।मिल जीएम अनिल कुमार त्यागी ने किसानों से ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई करने की अपील की जहाँ उन्होने बताया कि ट्रेंच विधि से निर्धारित दूरी एवं उचित तरीके से बुवाई करने पर गन्ने की फसल का बेहतर विकास होता है तथा उत्पादन बढ़ाने में सहायता मिलती है।

इसके अलावा उपेन्द्र कुमार उपाध्याय गन्ना महाप्रबंधक ने कहा कि द्वारिकेश चीनी मिल सदैव किसानों के हित में कार्य करती रही है किसानों की फसल को सुरक्षित रखने और गन्ने की उत्पादकता बढाने तथा खेती की लागत और संभावित नुकसान को कम करने के उद्देश्य से चीनी मिल द्वारा विभिन्न योजनायें संचालित की जा रही हैँ।इसी क्रम में विगत वर्षों से गन्ना फसल की सरुक्षा के लिए झटका मशीन/स्टील जाल लगाने हेतु अनुदान दिया जा रहा है।

इसके साथ ही ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को ट्रेंच रेजर भी अनुदान पर उपलब्ध कराये जा रहे हैँ।उन्होंने किसानों से अपील की कि वे गन्ना उत्पादन बढ़ानें के लिए वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनायें, फसल सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें तथा उपलब्ध योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठायें द्वारिकेश चीनी मिल का उद्देश्य किसानों की फसल को सुरक्षित रखने गन्ना उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करने तथा किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर सहयोग प्रदान करना है मिल भविष्य में भी किसान हित के लिए ऐसे ही प्रयास जारी रखेगी।

चेक वित्तरण कार्यक्रम में सचिव फरीदपुर सर्वेश शर्मा,मुख्य गन्ना प्रबन्धक सोविन्दर सिंह एवं गन्ना विभागाधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन