Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बारिश से नगर की गलियां बनीं तालाब : लोगों की बढ़ी परेशानी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Sep 26, 2026
Post views : 152


जलभराव वाले इलाकों में पहुंचे संदीप पांडेय, लोगों से मिले और राहत के प्रयासों का लिया जायजा

उन्नाव। गंगाघाट नगर पालिका क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। कई मोहल्लों की गलियों में पानी भरने से लोगों को घरों से निकलने में परेशानी उठानी पड़ी। निचले इलाकों में हालात ज्यादा खराब रहे। घरों के आसपास पानी जमा होने से लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को नगर के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में नगर पालिका प्रतिनिधि संदीप पांडेय पहुंचे। उन्होंने पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडेय के निर्देश पर अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर लोगों से बातचीत की और जलभराव के कारण हो रही परेशानियों की जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने पानी की निकासी समेत दूसरी समस्याओं से भी अवगत कराया।

संदीप पांडेय ने मौके पर मौजूद लोगों को भरोसा दिलाया कि बारिश के कारण पैदा हुई समस्या को लेकर नगर पालिका स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जहां तत्काल मदद की जरूरत है, वहां उपलब्ध संसाधनों के अनुसार राहत पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रभावित इलाकों की स्थिति भी देखी और लोगों से उनकी समस्याएं सीधे सुनीं। लगातार बारिश के चलते कई जगह रास्तों पर पानी जमा रहा। लोगों को पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना था कि बारिश रुकने के बाद भी जलभराव बना रहने से परेशानी और बढ़ जाती है। ऐसे में पानी की निकासी जल्द होने की जरूरत है।
नगर पालिका प्रतिनिधि ने कहा कि बारिश के दौरान लोगों की परेशानी को केवल एक प्रशासनिक समस्या के तौर पर नहीं देखा जा सकता। नगर के लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर संभव मदद के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडेय के निर्देश पर नगर के अलग-अलग हिस्सों में स्थिति की जानकारी जुटाने और लोगों की समस्याएं सुनने का सिलसिला जारी रहा। प्रतिनिधि संदीप पांडेय ने कहा कि मुश्किल समय में नगरवासियों के साथ खड़ा रहना उनकी जिम्मेदारी है। बारिश से बने हालात सामान्य होने तक प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत के मुताबिक मदद के प्रयास जारी रहेंगे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन